Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

March 17, 2026

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

March 17, 2026

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य
देहरादून

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

He further said that the most worrying thing is that instead of decreasing, the number of vacant posts is increasing every year.
Narad PostBy Narad PostMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandUnemployment
UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार - यशपाल आर्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने युवाओं के रोजगार मुद्दे को लेकर धामी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, सरकार बार-बार रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करती है. मंचों से यह कहा जाता है कि उत्तराखण्ड में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं, युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश का युवा आत्मनिर्भर बन रहा है. लेकिन यदि हम वास्तविक स्थिति को देखें तो सच्चाई इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई देती है।

आगे य़शपाल आर्य ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार के अपने बजट दस्तावेज ही इन दावों की वास्तविकता को उजागर कर रहे हैं. बजट के आंकड़े बताते हैं कि 1 अप्रैल 2025 तक सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और राज्य सहायतित संस्थानों में कुल 83 हजार 6 सौ 37 पद रिक्त पड़े हुए हैं. यह आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है. यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि यह उन हजारों-लाखों युवाओं की उम्मीदों का प्रतीक है, जो वर्षों से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आगे उन्होंने ये भी कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि रिक्त पदों की यह संख्या घटने के बजाय हर वर्ष बढ़ती जा रही है. इसका सीधा अर्थ यह है कि सरकार नए पदों को भरने के प्रति गंभीर नहीं है. एक तरफ हजारों पद खाली पड़े हैं और दूसरी तरफ लाखों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं. यह स्थिति केवल युवाओं के साथ अन्याय ही नहीं है।

बल्कि इससे सरकारी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. जब सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली होते हैं तो उसका सीधा असर प्रशासनिक कामकाज पर पड़ता है. अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली रहते हैं. स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी रहती है. पुलिस और अन्य विभागों में स्टाफ की कमी से कार्य प्रभावित होता है. इसका नुकसान अंततः प्रदेश की आम जनता को उठाना पड़ता है।

उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड का युवा आज शिक्षित है, प्रतिभाशाली है और मेहनती है, लेकिन रोजगार के अवसरों के अभाव में बड़ी संख्या में युवा प्रदेश से बाहर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि जब राज्य का युवा ही बाहर चला जाएगा, तो राज्य के विकास की गति भी प्रभावित होगी।

अगर सरकार वास्तव में युवाओं को रोजगार देने के प्रति गंभीर होती तो इस बजट में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का स्पष्ट रोडमैप, नियमित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की ठोस योजनाएं और उद्योगों तथा स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान दिखाई देते. लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इस बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई व्यापक और स्पष्ट रणनीति नजर नहीं आती।

#DevbhoomiCrisis #YashpalArya 83KVacancies AryaAttack BJPFailed BudgetLies DhamiGovt DhamiJumla EmptyPromises JhoothiSarkar JobScam khojinarad naradpost naradpostbreakingnews RozgarRoko UttarakhandUnemployment UttarakhandYouth YouthExodus
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत
Next Article GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !
Narad Post

Related Posts

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

March 17, 2026

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

March 17, 2026

Colonpolyps : खतरे की घंटी है आंतों में पनपने वाले पॉलीप्स

March 17, 2026

RamMandirMobileBan : राममंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध

March 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तर प्रदेश

GreaterNoidaNews : बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल !

By Narad PostMarch 17, 20260

GreaterNoidaNews :  बीवी बोली ‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी ससुराल ! :- ग्रेटर नोएडा के…

UttarakhandUnemployment : उत्तराखंड में ‘झूठी’ और ‘जुमलेबाज’ सरकार – यशपाल आर्य

March 17, 2026

UttarakhandCongress : गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार – डॉ. हरक सिंह रावत

March 17, 2026

Colonpolyps : खतरे की घंटी है आंतों में पनपने वाले पॉलीप्स

March 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?