Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 7 फरवरी: नगर निकायों में राजनीति का नया दौर, मेयर और पार्षद लेंगे शपथ
उत्तराखंड

7 फरवरी: नगर निकायों में राजनीति का नया दौर, मेयर और पार्षद लेंगे शपथ

As soon as the government order was issued, preparations were intensified in all the bodies including Dehradun Municipal Corporation.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
राजनीति का नया दौर
राजनीति का नया दौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

7 फरवरी नगर निकायों में राजनीति का नया दौर, मेयर और पार्षद लेंगे शपथ : युद्धस्तर पर शुरू हुईं समारोह की तैयारियां, उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए बीती 23 जनवरी को मतदान हुआ था। इनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायत शामिल हैं। 25 जनवरी को मतगणना के बाद 31 जनवरी को नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के बोर्ड गठन की अधिसूचना जारी की गई। इसके एक सप्ताह के भीतर शपथ ग्रहण के साथ ही बोर्ड की पहली बैठक करवाई जानी अनिवार्य है। लिहाजा, बुधवार दोपहर शासन की ओर से शहरी विकास विभाग के अपर सचिव गौरव कुमार ने दोनों मंडलों के आयुक्तों व सभी जिलों के डीएम को पत्र जारी करते हुए 7 फरवरी तक शपथ ग्रहण व नव-निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक करा लेने के निर्देश दिए।

शासनादेश जारी होते ही देहरादून नगर निगम समेत सभी निकायों में तैयारियां तेज कर दी गईं। प्रदेश के सबसे बड़े व पुराने नगर निगम देहरादून के मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पहले 6 फरवरी की दोपहर या शाम तक कराने का अधिकारियों ने खाका तैयार किया, लेकिन समय काफी कम होने के कारण युद्धस्तर पर जुटने के बावजूद तैयारियां पूरी कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। दूसरे, मेयर पद की शपथ लेने जा रहे सौरभ थपलियाल भी इस जल्दबाजी को लेकर असहज महसूस कर रहे थे। लिहाजा, मंत्रणा के बाद यही तय हुआ कि शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार दोपहर को आयोजित किया जाएगा। नगर निगम के मेयर को मंडलायुक्त शपथ दिलाते हैं और उसके बाद मेयर नव-निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाते हैं। ग्रहण समारोह नगर निगम परिसर में ही होना है। निगम प्रशासन पिछले कुछ दिन से वहां साफ-सफाई में जुटा था। लेकिन, तारीख तय होने के बाद बुधवार देर शाम से वहां युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया। रोड रोलर और जेसीबी लगाकर मैदान को समतल किया जा रहा है।

इस बीच, कांग्रेस ने आनन-फानन में शपथ ग्रहण समारोह और बोर्ड बैठक संबंधी शासनादेश पर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि 31 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई और शपथ ग्रहण के लिए पत्र जारी हो रहा है 5 फरवरी को। उनका कहना है कि यदि 31 जनवरी से 7 दिन गिने जाएं, तो 7 फरवरी तक सभी को शपथ ग्रहण समारोह कर लेना है। ऐसे में 5 फरवरी को पत्र जारी करके कैसे अपेक्षा की जा सकती है कि 2 दिन के भीतर सभी शपथ ग्रहण कर लें? दूसरी ओर देहरादून के दो बार मेयर रह चुके विधायक विनोद चमोली का कहना है कि 7 फरवरी तक पहली बोर्ड बैठक की जानी जरूरी है। लेकिन, यह बैठक अलग से करने या इसके लिए अलग से एजेंडा जारी करने की आवश्यकता नहीं होती। दरअसल, नव-निर्वाचित मेयर व सदस्य को शपथ बोर्ड बैठक में ही दिलाए जाने का प्रावधान है। लिहाजा, शपथ ग्रहण समारोह को ही बोर्ड बैठक मान लिया जाता है।

#CM #india 7फरवरीशपथग्रहण Dehradun NARAD POST BREAKING Narad Post News narad psot news pushkarsinghdhami uttarakhand अध्यक्षशपथग्रहण चुनावीपरिणाम नईसत्ता नगरनिकायचुनाव नवनिर्वाचितमेयर पार्षदशपथग्रहण भारतचुनाव मेयरपार्षद मेयरशपथग्रहण राजनीति राजनीतिकइतिहास राजनीतिकपरिवर्तन राजनीतिकबदलाव लोकतंत्रकीजीत विधानसभा चुनाव शपथग्रहण समारोह शपथग्रहण2025 शपथग्रहणसमारोह सत्ता की नई शुरुआत
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड के अभिनव प्रयासों से 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बनी नई पहचान
Next Article कन्फ्यूज़न है? UC Call पर पाएं सही और त्वरित जवाब
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?