Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित
यूथ

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित

Orders issued to hospitals and medical colleges.
Narad PostBy Narad PostOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Giving syrup to children below 2 years of age is strictly prohibited.
2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित :-  राजस्थान और मध्य प्रदेश में दो साल से कम उम्र के कई बच्चों की संदिग्ध मौतों ने सरकार को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों को खांसी-जुकाम से राहत देने के लिए ‘कॉल्ड्रिफ’ नाम का सिरप दिया गया था, जिसके सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और कई ने दम तोड़ दिया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार देर शाम सभी राज्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

केला खाने के अचूक फायदे

नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की कफ सिरप या सर्दी-जुकाम की दवा नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के कोई भी सिरप या दवा नहीं दी जानी चाहिए।

इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए राज्यभर में इस आयु वर्ग के बच्चों को खांसी-जुकाम की सिरप देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को आदेश जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के बाद देशभर के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को नई एडवाइजरी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अब दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी प्रकार का सिरप न लिखें।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

कॉलेज के शिशु रोग विभाग के प्रभारी डॉ. एल.के. सोनी ने बताया कि छोटे बच्चों में सिरप की जरूरत बहुत कम होती है, इसलिए अब प्राकृतिक और घरेलू उपचारों पर जोर दिया जा रहा है।

राज्यों ने भी की सख्ती

केंद्र के निर्देश के बाद पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। लखीराम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनीत जैन ने कहा कि, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी विभागों को सिरप न देने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसका सख्ती से पालन होगा।

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित india news khoji narad narad post narad post breaking news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleअब आपका नाम सेफ है , WhatsApp का शानदार फीचर 
Next Article एमपी की वेदांशी का क्रिएशन बना संघ लोक सेवा आयोग की नई पहचान, बाजार में आएंगे 100 रुपए के सिक्के
Narad Post

Related Posts

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

February 4, 2026

VikramBhattArrest : फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को राजस्थान पुलिस ने किया अरेस्ट, 30 करोड़ ठगने का आरोप

December 8, 2025

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?