Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » भीषण आग से जले घर – देवदूत बनी SDRF
उत्तरकाशी

भीषण आग से जले घर – देवदूत बनी SDRF

There is information about some houses being burnt due to fire in Savani village of Mori block of Uttarkashi district.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SDRF
SDRF
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

भीषण आग से जले घर – देवदूत बनी SDRF : उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी मे रात को लगभग 10.40 बजे प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आग  लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया।घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके कर लिए रवाना हो चुके हैं।

उपजिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की एक टीम प्रभावित गांव में पहुंच चुकी है। प्रशासन के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कार्मिकों को भी राहत एवं बचाव कार्य मे सहयोग हेतु बुलाया गया है।जिलाधिकारी ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्यो  के लिए  सभी संबन्धित विभागों को तत्परता से जुटने के निर्देश देते हुए  चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के भी निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी पुरोला को राहत एवं बचाव कार्य का  समन्वय करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया है कि क्षेत्र के वनकर्मी आग को काबू करने के अभियान में जुटे है और वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।सावणी गांव में लगी आग को काबू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में आस-पास के गांवों के लोग भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट राहत एवं बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी और निर्देशन में जुटे हैं।
चिकित्सा टीम भी प्रभावित गांव पहुंचने वाली है। प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सावणी गांव में करीब 8 से 10 मकान आग की चपेट में आए है और कोई जनहानि नही हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news SDRF SDRFकीकहानी SDRFकीटीम SDRFकेजवान SDRFनायक SDRFबचाव SDRFराहत SDRFसाहस SDRFसाहसिकबचाव uttarakhand Uttarkashi आगकीखबर आगमेंबचाईजिंदगी आगमेंबचाव आगमेंराहत आगसेबचाव आगसेराहत देवदूतSDRF बचावकार्य भीषणआग भीषणआगमेंराहत राहतकार्य
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकुम्भ क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा
Next Article महाकुम्भ पहुंचकर गृहमंत्री, बोले- ये एकता का महाकुम्भ
Narad Post

Related Posts

DoonPolice : एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

February 18, 2026

GaneshGodiyal : कॉंग्रेस की एकजुटता से रैली हुई कामयाब

February 17, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

By Narad PostFebruary 18, 20260

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह :-  प्रदेश की उन…

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?