Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

March 12, 2026

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते?
उत्तराखंड

कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते?

The specialty of these sniffer dogs is their ability to smell. They are made even more powerful by giving them training.
Narad PostBy Narad PostAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते
कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते? :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने और सैलाब से आई तबाही के कारण मौतों का आंकड़ा 6 हो गया है. धराली गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 190 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. गांव चारों तरफ से पानी और मलबे से भरा हुआ है. इस मिशन के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, और स्थानीय लोगों के साथ खोजी कुत्तों को भी भेजा गया है ताकि लाशों को मलबे से निकालकर उनकी पहचान की जा सके॰

रेस्क्यू मिशन के दौरान खोजी कुत्ते यानी स्निफर डॉग के जरिए लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. ये कुत्ते अपनी सूंघने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. अब सवाल है कि ये खोजी कुत्ते मलबे में कितनी गहराई तक दबे शवों को सूंघने और खोजने में समर्थ होते हैं और इनके अंदर सूंघने की क्षमत इतनी ज्यादा क्यों होती है. जानिए इनके जवाब।

स्निफर डाॅग क्यों कितने खास?

इन खोजी कुत्तों की खासियत होती है सूंघने की क्षमता. इन्हें ट्रेनिंग देकर और भी पावरफुल बनाया जाता है. इनकी सूंघने की क्षमता क्यों ज्यादा होती है, अब इसे जान लेते हैं. स्निफर डॉग में करीब 50 करोड़ सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते हैं, जबकि इंसानों में करीब 50 लाख होते हैं.इनकी इसी खूबी का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है. इन्हें अलग-अलग गंध को पहचानने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. जैसे- कोकीन की गंध, इंसानों की गंध, TNT. गंध को पहचानने के बाद ये बैठकर, पंजा मारकर या भौंककर इशारा करते हैं।

खोजी कुत्तों को संदिग्ध जगहों के पास ले जाया जाता है. वो सूंघता है और अगर उसे कोई जानी-पहचानी गंध समझ आती है तो वो खास तरह का सिग्नल देता है. इसके बाद विशेषज्ञों की टीम अगला कदम उठाती है. खोजी कुत्तों की टीम में जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, बेल्जियन मेलिनोइस और कोकर स्पैनियल नस्लें बहुत एक्टिव, फुर्तीली और समझदार मानी जाती हैं।

कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते?

आमतौर मुलायम मिट्टी में 5 से 6 फीट की गहराई तक ये डेडबॉडी को सूंघने की क्षमता रखते हैं. वहीं रेत या ढीली मिट्टी में 3 से 4 फीट और बर्फ में 10 फीट तक सूंघ लेते हैं. हालांकि, पानी के मामले में इनके सूंघने की क्षमता ज्यादा नहीं होती. कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब 6 फीट से नीचे दबे शवों को भी खोजी कुत्तों को सूंघकर पहचान लिया।

शव खोजने वाले कुत्ते को कैडेवर डॉग कहते हैं. इनकी सूंघने की क्षमता के कारण शवों को ढूंढना आसान हो जाता है. कुत्ते हवा में फैली गंध के हल्के अंश को भी पहचान सकते हैं. फिर चाहें मिट्टी में दबा हो, बर्फ के नीचे हो या फिर पानी के पास हो.वर्तमान में भारतीय वायुसेना (IAF) भी राहत और बचाव कार्य मेंलगी है. बरेली और आगरा एयरबेस से Mi-17 हेलिकॉप्टर, ALH Mk-III, An-32 और C-295 विमानों को अभियान के लिए तैयार रखा गया है।

#BombSnifferDogs #CanineHeroes #CrimeDogs #DetectionDogs #DetectionK9 #DogDetectionSkills #DogForensics #DogNose #DogNoseFacts #DogNosePower #DogOdorDetection #DogOdorTracking #DogPatrol #DogScent #DogScentAbility #DogScentScience #DogScentWork #DogSense #DogSmell #DogSniffer #DogTracker #DogTrackingSkills #DogTraining #DrugDetectionDogs #ExplosiveDetectionDogs #K9Forensics #K9Search #K9Training #K9Unit #LawEnforcementDogs #MilitaryDogs #PoliceDogs #RescueDogs #RescueK9 #ScentDetection #ScentDetectionDogs #ScentDogTraining #ScentTracking #ScentWork #SearchAndRescueDogs #SearchDogs #SearchK9 #SecurityDogs #ServiceDogs #SmellDetection #SnifferDogs #TrackingDogs #TrackingDogsInAction #TrackingK9 #WorkingDogs Dehradun dharali aapda news khoji khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami uttarakhand uttarkashi aapda news कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते?
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में चला रही अभियान
Next Article उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

CharDhamYatra2026 : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार नई SOP, जरूर पढ़ें

February 28, 2026

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

By Narad PostMarch 12, 20260

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती :-  वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न…

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026

YouthCongressProtest : महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी – कांग्रेस

March 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?