Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 
उत्तराखंड

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

In line with the guidelines of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, the district administration.
Narad PostBy Narad PostFebruary 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HRDA
HRDA कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA - सोनिका 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA :-  उत्तराखंड के प्रदेश द्वार हरिद्वार को स्वच्छ सुन्दर और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने में हरिद्वार विकार प्राधिकरण योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
इसी कड़ी में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अनाधिकृत निर्माण कार्यों को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सिडकुल हरिद्वार स्थित श्रीकांत एडवोकेट कॉलोनी में रैंकर हॉस्पिटल के सामने लगभग 20×25 वर्ग फुट क्षेत्रफल में भूतल और प्रथम तल पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त निर्माण को सील कर दिया।
इसके अतिरिक्त सिडकुल के 45 मीटर रोड पर रईस क्रेन सर्विस द्वारा लगभग 20×35 वर्ग फुट क्षेत्रफल में भूतल एवं प्रथम तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण को भी पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना विधिवत मानचित्र स्वीकृति प्राप्त किए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
हरिद्वार भीम गोड़ा कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा लगभग 40*20 फीट में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।
स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाय।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन, हरिद्वार पुलिस, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण,  हरिद्वार नगर निगम सहित अन्य सभी नगर निकायों, नगर पंचायत व अन्य विभागों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पूरे जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
अपनी प्रभावशाली कार्यशैली और दूरदर्शिता से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कुशल ब्यूरोक्रेट और प्रदेश की सीनियर आईएएस सोनिका के नेतृत्व में कुंभ नगरी हरिद्वार सहित संपूर्ण जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से  स्वच्छता महाअभियान भी चला रहा है जिसमें संतजनों, नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा नगर वासियों से स्वच्छता महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करती है। एचआरडीए का लक्ष्य है कि धर्मनगरी हरिद्वार को देश का सबसे स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सब अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
वहीँ सचिव मनीष सिंह कहते हैं कि उत्तराखंड सरकार के सुशासन के मंत्र को अपनाते हुए एचआरडीए समस्याओं और शिकायतों के समाधान व सुझाव के लिए उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण आईएएस सोनिका के निर्देशानुसार प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया है। इन पर उपभोक्ता या शिकायतकर्ता अपनी समस्या व सुझाव को व्हाट्सएप कर सकते हैं।
जिनका निराकरण यथासंभव करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष सोनिका का स्पष्ट निर्देश है कि लोग अवैध कॉलोनियों में निवेश ना करें और अवैध निर्माण ना करें क्योंकि प्राधिकरण भ्रष्टाचार रहित जनहित प्रथम के मूल मन्त्र के साथ अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करता रहेगा।
2010 बैच की आईएएस सोनिका उत्तराखंड के प्रशासनिक ढांचे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनकी कार्यशैली में हरिद्वार-रूड़की क्षेत्र के प्रगति लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता नजर आती है । उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के नेतृत्व में परिवर्तन सकारात्मक ऊर्जा और विकासात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है ।
आईएएस सोनिका ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्भालते ही हरिद्वार में इंद्रलोक फेज-1, रुड़की में गंगा व्यू आवासीय योजना, यूनिटी मॉल और ट्रांसपोर्ट नगर और  रिक्त फ्लैटों को जल्द बेचने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे , जिस पर शानदार नतीजे सामने आ रहे हैं।
उन्होंने जन शिकायतों और सुझावों के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप सेवा को प्रभावी बनाया और अवैध निर्माणों और अन्य शिकायतों के लिए, HRDA हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया फेसबुक एक्स के माध्यम से घर बैठे शिकायत और जानकारी साझा करने की सुविधा भी लोगों को दी है।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण आज हरिद्वार और रुड़की क्षेत्रों में नियोजित विकास, भूमि प्रबंधन, और बुनियादी ढांचे (पानी, बिजली, सीवेज) को सुनिश्चित करने के में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है।
वहीँ प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई (बुलडोजर अभियान) और आवासीय योजनाओं के विकास में भी शानदार सफलता हासिल कर रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि कुम्भ महापर्व के आयोजन से पहले प्राधिकरण धर्मनगरी हरिद्वार को नए रंग रूप और अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर लेगा।
#BulldozerAction #CleanlinessDrive #haridwar AvaidhNirman HelpLine HRDA IAS khojinarad KumbhNagri MelaAdhikari naradpost naradpostbreakingnews Pradhikaran PuskarDhami RudkiVikas SIDKUL Sonika SwachhHaridwar uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज
Next Article Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज
Narad Post

Related Posts

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026

KedarnathYatra : 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

February 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?