Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

March 16, 2026

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home »  ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण
उत्तराखंड

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

A big gift of health services to Champawat.
Narad PostBy Narad PostMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ChampawatHealthGift
 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण :-  चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का भी लोकार्पण किया।

इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र के बुजुर्गों सहित सभी नेत्र रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा।

एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर (सीएसआर के अंतर्गत) उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

ACLSAmbulance AdvancedCardiacSupport CataractTreatment ChampawatHealthcare ChampawatHealthGift CMDhamiVisit CSRBalrampurMills DialysisMachine EmergencyAmbulance KashipurCSR khojinarad ModernEyeSurgery naradpost naradpostbreakingnews PhacoemulsificationMachine pushkarsinghdhami TanakpurHospital UttarakhandHealthBoost
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleLPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा
Narad Post

Related Posts

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026

BiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट

March 16, 2026

LPGShortage : बायोगैस घर में लगाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

March 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

By Narad PostMarch 16, 20260

ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण :-  चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं…

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

indianwomen : बदल गया है भारतीय महिलाओं के घूमने का ट्रेंड

March 16, 2026

BiometricPayment : G Pay, Paytm पर अब अंगूठे से होगा पेमेंट – बड़ा अपडेट

March 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?