Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BachonKiSkills : अपने बच्चे को सिखाइये ये 10 काम ज़िंदगी बनेगी आसान

March 26, 2026

SoniaGandhiHealth : सोनिया गांधी की हालत स्थिर

March 26, 2026

BlackMarketRaids : देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं – मोदी सरकार

March 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Jigyasa University : बदलते मीडिया परिदृश्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, फेक न्यूज और एआई पर गहन मंथन
NARAD POST BREAKING NEWS

Jigyasa University : बदलते मीडिया परिदृश्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, फेक न्यूज और एआई पर गहन मंथन

Uttarakhand Government giving its views on the changing media scenario.
Narad PostBy Narad PostMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Jigyasa University
Jigyasa University : बदलते मीडिया परिदृश्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, फेक न्यूज और एआई पर गहन मंथन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Jigyasa University :  बदलते मीडिया परिदृश्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, फेक न्यूज और एआई पर गहन मंथन :- जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा मंगलवार को “भारत में बदलता मीडिया परिदृश्य: चुनौतियां, अवसर और नवाचार” विषय पर राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मीडियाकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद सिंह, चेयरमैन, मीडिया एडवाइजरी कमेटी, उत्तराखंड सरकार ने बदलते मीडिया परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के प्रसार की गति बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही फेक न्यूज और विश्वसनीयता की चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने मीडिया में तकनीकी नवाचार को अपनाने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार और जागरूक मीडिया पेशेवर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) इरफान खान एवं मेंबर, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट मनीष रस्तोगी ने मीडिया और छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों को मीडिया के बदलते स्वरूप को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सत्यता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए अपने करियर का निर्माण करना चाहिए तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शंकर रामामूर्ति ने कहा कि आज के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने कंटेंट निर्माण को अधिक तेज, सटीक और प्रभावी बना दिया है। एआई के माध्यम से रचनात्मकता को नई दिशा मिल रही है और यह मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र नायक ने मीडिया एथिक्स, लोकतंत्र और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदार मीडिया अत्यंत आवश्यक है।

कॉन्क्लेव के अंतर्गत एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया विशेषज्ञों ने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में टीवी और प्रिंट पत्रकारिता भी तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है और अब सभी माध्यमों का एकीकरण आवश्यक हो गया है। विशेषज्ञों ने गुणवत्ता युक्त कंटेंट, विश्वसनीयता और तकनीकी दक्षता को भविष्य की मीडिया की प्रमुख आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आख़िर में रजिस्ट्रार इंचार्ज डॉ योगेश नंदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संयोजन नवनीश भारद्वाज एवं राहुल गैरोला ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सोनिया चमोली द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के डीन, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

AIinMedia DigitalTrends FakeNews GovindSingh IrfanKhan JigyasaaUniversity JournalismEthics khojinarad MediaAwards MediaChallenges MediaConclave MediaInnovation naradpost naradpostbreakingnews PanelDiscussion ShankarRamamoorti SureshChandraNayak UttarakhandMedia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMaLakshmiVAs : कहां हमेशा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास ?
Next Article TaxSavingTips ; 31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें
Narad Post

Related Posts

BachonKiSkills : अपने बच्चे को सिखाइये ये 10 काम ज़िंदगी बनेगी आसान

March 26, 2026

SoniaGandhiHealth : सोनिया गांधी की हालत स्थिर

March 26, 2026

BlackMarketRaids : देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं – मोदी सरकार

March 26, 2026

InvertedTawaRoti : मुस्लिम उल्टे तवे पर क्यों बनाते हैं रोटियां ?

March 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

BachonKiSkills : अपने बच्चे को सिखाइये ये 10 काम ज़िंदगी बनेगी आसान

By Narad PostMarch 26, 20260

BachonKiSkills : अपने बच्चे को सिखाइये ये 10 काम ज़िंदगी बनेगी आसान :- उम्र के…

SoniaGandhiHealth : सोनिया गांधी की हालत स्थिर

March 26, 2026

BlackMarketRaids : देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं – मोदी सरकार

March 26, 2026

InvertedTawaRoti : मुस्लिम उल्टे तवे पर क्यों बनाते हैं रोटियां ?

March 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?