Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » माघ में संगम किनारे कल्पवास, जुटेंगे सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु
Uncategorized

माघ में संगम किनारे कल्पवास, जुटेंगे सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु

"Great confluence of faith at Sangam: Crowd of more than 7 lakh devotees in Magh Mela"
Narad PostBy Narad PostDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
माघ में संगम किनारे कल्पवास
माघ में संगम किनारे कल्पवास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

माघ में संगम किनारे कल्पवास : कल्पवास प्रयागराज महाकुंभ में संयम, साधना और तप की त्रिवेणी का साक्षी बनेगा। योगी सरकार ने विशेष योजना के तहत कल्पवासियों के लिए व्यवस्था की है। प्रयागराज में कल्पवास की शुरुआत पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ होगी। योगी सरकार ने महाकुंभ में कल्पवासियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। महाकुंभ अध्यात्म और संस्कृति का दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। यहां ज्ञान, भक्ति और साधना के विविध रंग दिखते हैं। महाकुंभ में अखाड़ों के वैभव के अलावा यहां कल्पवासियों की जप, तप और संयम की त्रिवेणी भी प्रवाहित होती है। पौष पूर्णिमा से पूरे एक महीने तक गंगा और यमुना की रेत पर तंबुओं के शिविर बनाकर ठिठुरती ठंड में साधना करने वाले कल्पवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

SDM महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी बताते हैं कि इस बार लगभग 7 लाख कल्पवासियों के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। कल्पवासी की उम्र और अवस्था को देखते हुए इन्हें बसाया जा रहा है। मेले के अलग-अलग सेक्टर्स में लगभग 900 बीघा जमीन में इन्हें बसाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में मूल रूप से कल्पवास करने वाले इन श्रद्धालुओं को गंगा के तटों के पास ही शिविरों की व्यवस्था की गई है, ताकि सुबह रोज इन्हें गंगा स्नान के लिए दूर तक न चलना पड़े।

योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप प्रदान करने में जुटी है। इसके लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। एसडीएम मेला अभिनव पाठक के मुताबिक विभिन्न सेक्टर में बस रहे कल्पवासियों के शिविर में भी स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है।कल्पवासियों के शिविर में कलर कोडेड डस्टबिन रखे जाएंगे। सूखे कूड़े के लिए अलग और गीले कूड़े के लिए अलग डस्टबिन होंगे।

गंगा किनारे किसी तरह का कूड़ा जमा न हो पाए, इसलिए वहां भी डस्टबिन रखे जाएंगे। कल्पवासियों से भी अपील की जाएगी कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल शिविर में ना करें। इसके लिए सभी शिविरों के बाहर पोस्टर भी लगाए जाएंगे। माघ के जिस महीने में ये कल्पवासी गंगा के तट पर कल्पवास करते हैं, वो समय कड़ाके की ठंड का होता है। बुजुर्ग कल्पवासियों को लिए शीत लहर से बचाव हो इसके लिए भी प्रशासन कई कदम उठा रहा है। अभिनव पाठक बताते हैं कि प्रशासन कल्पवासियों के शिविर के बाहर अलाव जलाने की व्यवस्था करेगा जिससे शीत लहर से कल्पवासियों का बचाया जा सके।

2025 mahakumbh in prayagraj cm yogi adityanath narendra modi Uttar Pradesh प्रशासन की तैयारियां जोरों पर माघ मेला 2024 माघ मेले में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर माघ मेला 2024 संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब संगम पर 7 लाख श्रद्धालु संगम पर आस्था का महासंगम संगम पर श्रद्धालुओं का सैलाब
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमदरसों की पारदर्शिता की जाएगी सुनिश्चित
Next Article हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन
Narad Post

Related Posts

junkfooddanger : junk Food की आदत मतलब मौत को दावत !

January 2, 2026

PoojaTumKahanHo : ‘पूजा तुम कहां हो…’, 17 साल के प्यार की तलाश में अरुण ने भर दी दीवारें

December 11, 2025

Uttarakhand Fraud : उत्तराखंड के लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये ठगे, अन्य राज्यों में भी सक्रिय कंपनी

November 29, 2025

Shri Ram Statue : श्रीराम की भव्य कांस्य प्रतिमा, 77 फीट ऊंचाई, जानिए क्या है खास

November 28, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?