Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

SOPGovtOffices : सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अपॉइंटमेंट प्रवेश नहीं : SOP जारी

February 26, 2026

AmitShahHaridwarVisit : 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

February 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
देहरादून

Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Bulldozer ran on 10 bigha illegal plotting in Selaqui.
Narad PostBy Narad PostFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Selakui10BighaDemolition
Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई :-  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर की जा रही प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही की।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
प्राधिकरण का कहना है कि मास्टर प्लान के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर क्षेत्र में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे, नया हाईवे सेलाकुई के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। भू-स्वामी श्री प्रवीन विज द्वारा बिना स्वीकृत लेआउट और आवश्यक अनुमति के भूखंडों का विभाजन किया जा रहा था।

शिकायतों और निरीक्षण के बाद प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर प्लाटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था।

अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग

इसी क्षेत्र में सावेज द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया। यह निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और भूमि उपयोग परिवर्तन के किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सशांक सक्सेना, अवर अभियंता नीतेश राणा, सुपरवाइजर ललित तथा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर अनधिकृत निर्माण कतई स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन पर शिकंजा

हरिपुर कला, ऋषिकेश में आदिनाथ अखाड़ा के निकट अशोक मित्तल द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि भवन का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के बिना किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से निर्माण को सील कर दिया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता मनीष डिमरी, सुपरवाइजर एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में नोटिस के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते कठोर कदम उठाने पड़े। उनका कहना है कि सुनियोजित शहरी विकास और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड या भवन की खरीद से पहले उसकी विधिक स्थिति की पुष्टि अवश्य करें।

नियमित निगरानी और आगे भी अभियान

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध निर्माण गतिविधियों की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि मास्टर प्लान के अनुरूप सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

BanshidharTiwariZeroTolerance BuyLandLegalCheck DehradunDemolitionNews IllegalPlottingBulldozer khojinarad MasterPlanViolation MDDAEnforcementCampaign MDDAIllegalConstruction MohanSinghBurniaMonitoring MusoorieDehradunAction naradpost naradpostbreakingnews RishikeshHaripurAshokMittal RishikeshMultiStoreySeal SavageCommercialSealing Selakui10BighaDemolition SherpurPraveenVijPlotting UttarakhandUrbanDrive
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSOPGovtOffices : सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अपॉइंटमेंट प्रवेश नहीं : SOP जारी
Narad Post

Related Posts

SOPGovtOffices : सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अपॉइंटमेंट प्रवेश नहीं : SOP जारी

February 26, 2026

AmitShahHaridwarVisit : 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

February 26, 2026

HerbalHoliColors : हर्बल रंगों से होली को खास बनाएगी दून की महिलाएं

February 26, 2026

ShahRukhKhan :‘बादशाह’ शाह रुख खान संग विशाल भारद्वाज करेंगे धमाका

February 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

By Narad PostFebruary 26, 20260

Selakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई :-  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों…

SOPGovtOffices : सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अपॉइंटमेंट प्रवेश नहीं : SOP जारी

February 26, 2026

AmitShahHaridwarVisit : 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

February 26, 2026

HerbalHoliColors : हर्बल रंगों से होली को खास बनाएगी दून की महिलाएं

February 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?