Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग
उत्तराखंड

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

Domestic customers will get priority.
Narad PostBy Narad PostMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LPGCylinderBookingRule
LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग :-  एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. नए नियम के तहत अब घरेलू उपभोक्ता 21 दिनों के बजाय 25 दिनों के बाद ही नया एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार यह कदम हाल के हालात और बढ़ती अफवाहों के बीच जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के चलते कुछ जगहों पर लोग जरूरत से पहले सिलेंडर बुक करने लगे हैं. पहले जहां कई उपभोक्ता लगभग 55 दिनों में एक सिलेंडर बुक करते थे, वहीं अब कुछ लोग केवल 15 दिनों में ही नया सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में जमाखोरी और कृत्रिम कमी की आशंका बढ़ जाती है।

नए नियम के अनुसार अगर किसी ग्राहक ने 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर बुक किया है, तो वह 25 दिनों से पहले नया सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा. पहले के नियम में यह अवधि 21 दिनों की थी, जिसके अनुसार 22 मार्च को दोबारा बुकिंग संभव थी. अब वही बुकिंग 26 मार्च के बाद ही की जा सकेगी।

हालांकि यह व्यवस्था फिलहाल मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लागू की गई है. स्थिति सामान्य होने के बाद पुराने नियम को फिर से लागू किया जा सकता है. सरकार और तेल-गैस कंपनियां लगातार यह स्पष्ट कर रही हैं कि देश में पेट्रोल, डीज़ल और LPG सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी तरह की कमी नहीं है।

घरेलू ग्राहकों को मिलेगी प्राथमिकता

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि वे कमर्शियल कनेक्शन की तुलना में घरेलू एलपीजी कनेक्शन को प्राथमिकता दें. घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को सबसे पहले पूरा करने पर जोर दिया गया है।

नए आपूर्तिकर्ताओं की तलाश

एलपीजी की आपूर्ति मजबूत रखने के लिए भारत नए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की भी तलाश कर रहा है. इस बीच अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे जैसे देशों ने भारत को एलपीजी सप्लाई करने में रुचि दिखाई है. सरकार का कहना है कि इन कदमों का मकसद बाजार में स्थिरता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के ईंधन उपलब्ध कराना है।

 

25 Day LPG Rule Algeria LPG India Australia LPG Supply Canada LPG Export Commercial LPG Limit Domestic LPG Priority Government LPG Decision India LPG Stability Khadi Tension LPG khojinarad LPG Availability Assured LPG Black Marketing LPG Booking Delay LPG Consumer Priority LPG Cylinder Booking Rule LPG Hoarding Stop LPG Supply Increase naradpost naradpostbreakingnews New LPG Suppliers Norway LPG Deal Refineries LPG Boost Rumors LPG Hoarding
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRBIFraudCompensation : बड़ा फैसला! अब ठगी हुई तो मिलेगा मुआवजा
Next Article WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट
Narad Post

Related Posts

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

RBIFraudCompensation : बड़ा फैसला! अब ठगी हुई तो मिलेगा मुआवजा

March 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

By Narad PostMarch 13, 20260

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया :-  चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी,…

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?