Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandUrbanDevelopment : पहाड़ और मैदान के लिए अब समान शहरी विकास नियम
उत्तराखंड

UttarakhandUrbanDevelopment : पहाड़ और मैदान के लिए अब समान शहरी विकास नियम

Road width standards are also clear.
Narad PostBy Narad PostDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandUrbanDevelopment
UttarakhandUrbanDevelopment पहाड़ और मैदान के लिए अब समान शहरी विकास नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandUrbanDevelopment : पहाड़ और मैदान के लिए अब समान शहरी विकास नियम :-  उत्तराखंड में अब सभी शहरों के मास्टर प्लान एक जैसे मानकों के अनुसार बनाए जाएंगे। आवास विभाग ने उत्तराखंड एकीकृत परिक्षेत्रीय विनियमन की अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग नियम लागू होते थे, लेकिन नए विनियमों के तहत पूरे प्रदेश के लिए समान मानक तय कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य शहरों का सुव्यवस्थित, सतत और आपदा-प्रतिरोधी विकास सुनिश्चित करना है। प्रमुख सचिव आवास आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी इन नियमों में पहुंच मार्गों को 15 श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
नए विनियमों के अनुसार, मास्टर प्लान में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। राजस्व अभिलेख में दर्ज नदियाँ, झीलें, तालाब, नाले और प्राकृतिक जलधाराएँ अब संरक्षण उपयोग क्षेत्र के रूप में अधिसूचित होंगी। इनके आसपास हरित बफर जोन अनिवार्य होगा, जहाँ किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नदियों और झीलों से 30 मीटर के भीतर नया निर्माण नहीं हो सकेगा। पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों की सीमा से 100 मीटर की दूरी तक भी नया निर्माण अनुमन्य नहीं होगा। वन भूमि के उपयोग पर वन विभाग के मानक और नियम लागू होंगे।

सड़क चौड़ाई के मानक भी स्पष्ट

आर-1 (निर्मित/आबादी क्षेत्र) में एकल आवास के लिए मैदान में 7.5 मीटर और पहाड़ में 3 मीटर सड़क अनिवार्य है। सरकारी क्वार्टर और दुकानों जैसे उपयोग के लिए मैदान में 9 मीटर और पहाड़ में 6 मीटर सड़क जरूरी होगी। स्कूल, बैंक, धार्मिक भवन आदि के लिए मैदान में 12 मीटर और पहाड़ में 6 मीटर मार्ग आवश्यक है।

केला खाने के अचूक फायदे

आर-2 (आवासीय क्षेत्र) में एकल आवास के लिए मैदान में 9 मीटर और पहाड़ में 4.5 मीटर मार्ग निर्धारित है। ग्रुप हाउसिंग, सरकारी आवास, बैंक और दुकानों के लिए मैदान में 12 मीटर और पहाड़ में 6 मीटर सड़क अनिवार्य होगी। स्कूल, योग केंद्र और धार्मिक भवनों के लिए मैदान में 15 मीटर और पहाड़ में 7.5 मीटर, जबकि रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और सामुदायिक भवनों के लिए क्रमशः मैदान में 18 मीटर और पहाड़ में 9 मीटर मार्ग जरूरी है।

आर-3 (किफायती आवास क्षेत्र) में किफायती आवास, डेयरी बूथ, प्ले स्कूल, प्राथमिक विद्यालय जैसे उपयोग के लिए मैदान में 12 मीटर और पहाड़ में 6 मीटर सड़क अनिवार्य रखी गई है।

आर-4 (ग्रामीण आबादी एवं विस्तार क्षेत्र) में एकल आवास, दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मैदान में 7.5 मीटर और पहाड़ में 4.5 मीटर सड़क का प्रावधान है। प्राथमिक विद्यालय, धार्मिक भवन और अन्य सार्वजनिक उपयोगों के लिए मैदान में 9 मीटर और पहाड़ में 6 मीटर मार्ग जरूरी होगा, जबकि कॉलेज या विश्वविद्यालय के लिए मैदान में 18 मीटर और पहाड़ में 9 मीटर सड़क अनिवार्य है।

BuildingBylawsUttarakhand ConstructionBanNearRivers DisasterResistantDevelopment EnvironmentProtectionRules GreenBufferZone HillPlainRegulations HousingDepartmentNotification IntegratedZonalRegulation khojinarad KhojiNaradBreakingNews MasterPlanUttarakhand ResidentialRoadWidth SmartCityUttarakhand SustainableCityPlanning UniformBuildingRules UrbanPlanningStandards uttarakhand UttarakhandUrbanDevelopment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandSanskrit : संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बैठक में लिये गये कई निर्णय
Next Article RockyTheCommando : कर्तव्य पथ पर अमर हो गया पुलिस का वीर साथी ‘रॉकी’
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?