Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Temple : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी !

April 10, 2026

AdiShankaracharya : आदि शंकराचार्य की छड़ी से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

April 10, 2026

RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » VaruthiniEkadashi : एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं
NARAD POST BREAKING NEWS

VaruthiniEkadashi : एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं

Are you familiar with beliefs and legends?
Narad PostBy Narad PostApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
VaruthiniEkadashi
VaruthiniEkadashi : एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

VaruthiniEkadashi ; एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं :- वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरूथिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी मोक्ष, सौभाग्य व पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी गई है। इस दिन व्रत करना और विधि-विधान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए एकादशी पर इन विशेष नियमों का ध्यान जरूर रखें।

न करें ये गलतियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि पर माता तुलसी, भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन भूल से भी तुलसी में जल अर्पित न हीं करना चाहिए, अन्यथा इससे तुलसी माता का व्रत खंडित हो सकता है।

एकादशी पर तुलसी दल तोड़ने से बचना चाहिए। ऐसे में आप पूजा के लिए पत्ते एक दिन पहले यानी द्वादशी तिथि पर ही तोड़कर रख सकते हैं।

एकादशी के दिन बाल धोने की भी मनाही होती है। वहीं कुछ लोग इन दिन पर कंघी भी नहीं करते, क्योंकि एकादशी के दिन बालों का टूटना शुभ नहीं माना जाता।

एकादशी के दिन चावल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
एकादशी की पूजा में काले रंग के कपड़े न पहनें, क्योंकि यह नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

जरूर करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु तुलसी के बिना भोग स्वीकार नहीं करते। इसलिए एकादशी पर उनके भोग में तुलसी दल शामिल करना न भूलें। एकादशी पर सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से विष्णु जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

क्या आप जानते हैं मान्यता और पौराणिक कथा ?

एक बार महर्षि मेधा ने क्रोध में आकर अपने शरीर का त्याग कर दिया था और उनका अंश पृथ्वी में समा गया। चूँकि वह दिन एकादशी थी, इसलिए चावल में महर्षि मेधा का अंश माना जाता है। एकादशी को चावल खाने को मांसाहार के समान माना गया है।ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन सभी पाप चावल में आकर निवास करते हैं। जो व्यक्ति इस दिन चावल खाता है, उसके शरीर में वे पाप प्रवेश कर जाते हैं।चावल में जल की मात्रा बहुत अधिक होती है।

एकादशी पर चंद्रमा का जल तत्व पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस दिन चावल खाने से शरीर में जल तत्व बढ़ता है, जिससे मन चंचल और विक्षिप्त हो सकता है, जो आध्यात्मिक एकाग्रता में बाधा डालता है। एकादशी उपवास का उद्देश्य शरीर को हल्का और मन को शांत रखना है।

चावल तामसिक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे सकता है, जो व्रत के उद्देश्यों के विरुद्ध है। इसलिए, भक्त भगवान विष्णु की कृपा पाने और पापों से बचने के लिए एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करते हैं।
करें इन चीजों का दान

शास्त्रों में माना गया है कि वरूथिनी एकादशी पर दान करने से 10,000 वर्ष की तपस्या के समान फल मिलता है। ऐसे में इस दिन पर आप अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, जल, वस्त्र, तिल और गाय का दान कर सकते हैं। इससे साधक को विष्णु जी कृपा प्राप्त होती है, जिससे पापों से मुक्ति मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही इस तिथि पर गरीबों को भोजन कराना और दीप दान करना भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।

#VratTips ChawalAvoid DanPunya Ekadashi2026 EkadashiKatha EkadashiRules HindiDharm khojinarad MokshaVrat Narad naradpost naradpostbreakingnews PaapChawalMyth PunyaKaam ReelsViral SinFreeFast TulsiDoNot VaruthiniEkadashi VishnuKripa
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUltrasoundCenters : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील 
Next Article RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?
Narad Post

Related Posts

Temple : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी !

April 10, 2026

AdiShankaracharya : आदि शंकराचार्य की छड़ी से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

April 10, 2026

RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?

April 10, 2026

UltrasoundCenters : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील 

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

Temple : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी !

By Narad PostApril 10, 20260

Temple  : उल्टा स्वास्तिक बनाने से होती हैं मनोकामना पूरी ! :- देश में कई…

AdiShankaracharya : आदि शंकराचार्य की छड़ी से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

April 10, 2026

RaghavChadha :आखिर राघव चड्ढा क्या करने वाले हैं ?

April 10, 2026

VaruthiniEkadashi : एकादशी के दिन सभी पाप चावल में रहते हैं

April 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?