T20WorldCup2026 : टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलगा पाकिस्तान :- पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी जोड़ दी गई है. सरकार ने आधिकारिक X हैंडल के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की है. सरकारी आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलेगा जरूर, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़े आकर्षण माने जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन नहीं होगा।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
ICC के फैसले का इंतजार
इस फैसले के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े और हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. माना जा रहा है कि इस मामले पर अब आईसीसी को आगे का फैसला लेना होगा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, फिलहाल इस पूरे मामले पर आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या बहाना बनाया?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही कहा था कि हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला हमारी सरकार लेगी. नकवी ने यह बयान उस समय दिया था जब आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।
चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को बहाना बना लिया है कि उनकी सरकार भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दे रही है, इसलिए टीम कैसे खेले. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसी तरह भारत के खिलाफ मैच में ऐसी हरकतें करता रहा, तो आईसीसी उसे आगामी वर्ल्ड कप से बाहर भी कर सकता है।
