LifePartnerNavratriRemedy : लाइफ पार्टनर के लिए कीजिये नवरात्रि पर ये उपाय :- चैत्र नवरात्रि अपने मध्य चरण में है और 25 मार्च को आने वाली सप्तमी तिथि खास मानी जाती है. यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. परंपराओं के अनुसार, यह सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का भी सही समय है. खासकर दांपत्य जीवन में चल रही खटास को दूर करने के लिए इस दिन किए गए उपाय असरदार माने जाते हैं।
मां कालरात्रि का स्वरूप उग्र है, लेकिन उनका उद्देश्य जीवन से डर, बाधा और नकारात्मकता हटाना है. मान्यता है कि रिश्तों में अनबन कई बार नजर दोष या नकारात्मक ऊर्जा से बढ़ती है. सप्तमी की पूजा इस ऊर्जा को कम करने में सहायक मानी जाती है.शाम के समय मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं. इसमें सात गांठ लगाएं. हर गांठ पर जीवनसाथी का स्मरण करें. पूजा के बाद इसे घर की अलमारी में रखें. यह उपाय प्रेम और विश्वास बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।
सुहागिन महिलाएं सुबह स्नान के बाद माता को सिंदूर अर्पित करें. फिर उसी सिंदूर से अपनी मांग भरें. थोड़ा सा पति के माथे पर लगाना भी शुभ माना गया है. इसे दांपत्य सुख और लंबी आयु से जोड़ा जाता है.तनाव कम करने के लिए शिवलिंग पर केसर मिला जल चढ़ाएं. इसके बाद शिव और पार्वती का ध्यान करें. सफेद मिठाई का भोग लगाएं. मान्यता है कि इससे ग्रहों का संतुलन सुधरता है और रिश्तों में स्थिरता आती है।
रात में लौंग और कपूर जलाकर घर में घुमाएं. खासकर बेडरूम में. यह वातावरण को शांत करता है. इसके बाद मंत्र जाप करने से मन स्थिर होता है और व्यवहार में मधुरता आती है.जरूरतमंद महिला को भोजन या वस्त्र देना शुभ माना जाता है. इससे मन में करुणा बढ़ती है. रिश्तों में भी अपनापन आता है. दिनभर में एक-दूसरे से मधुर शब्द बोलें. पुराने विवाद न छेड़ें. साथ में समय बिताएं. यह छोटे कदम रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।
