Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान
देहरादून

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान

Incentive amount will be credited to the accounts of more than 6 thousand players.
Narad PostBy Narad PostAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान :-  उत्तराखंड सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रही है। इन खिलाड़ियों को उनकी नकद इनाम राशि 29 अगस्त यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदान की जाएगी। खेल विभाग के अनुसार खिलाड़ियों को लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह राशि अलग-अलग श्रेणियों के पदक विजेताओं को दी जाएगी।

इस अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह आयोजित होगा। समारोह की खास बात यह होगी कि इसमें पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। इसके साथ ही पारंपरिक और आधुनिक खेलों की झलक भी देखने को मिलेगी। योगासन और मलखंब जैसी विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा, जो युवाओं को भारतीय खेल संस्कृति से जोड़ने का संदेश देगा।

खेल विभाग का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना और आने वाली पीढ़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में विशेष रूप से 38वें नेशनल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नकद इनाम राशि दी जाएगी। जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को कुल 11.69 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। इसके साथ ही केवल नेशनल गेम्स ही नहीं बल्कि विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाले राज्य के 27 खिलाड़ियों को भी नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर कार्यक्रम को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा। समारोह में पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुति देगा, वहीं योगासन और मलखंब जैसी विधाओं का शानदार प्रदर्शन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

6 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के खातों में आएगी प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 3900 चयनित खिलाड़ियों के खातों में 1 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 2199 खिलाड़ियों को भी 3 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

खास बात यह है कि इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को मई, जून और जुलाई तीन महीने की राशि एक साथ दी जा रही है। कार्यक्रम में 38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को 11.69 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही आयोजन में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति, योगासन और मलखंब जैसे पारंपरिक खेल विधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे समारोह और भी भव्य बनेगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन प्रयासों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उत्तराखंड के खिलाड़ी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

#AthleteRecognition #AthletesOfIndia #CelebratingAthletes #HonoringAthletes #IndiaSportsDay #InspiringAthletes #NationalAthletesDay #ProudAthletes #SportsDay2025 #SportsDayAchievement #SportsDayAward #SportsDayAwardees #SportsDayCelebration #SportsDayCelebrations #SportsDayCeremony #SportsDayChampion #SportsDayCheers #SportsDayDedication #SportsDayDreams #SportsDayEvent #SportsDayEventIndia #SportsDayFest #SportsDayFunction #SportsDayGlory #SportsDayHonors #SportsDayIndia #SportsDayIndia2025 #SportsDayInspiration #SportsDayJoy #SportsDayLegacy #SportsDayLove #SportsDayMemories #SportsDayMotivation #SportsDayPower #SportsDayRecognition #SportsDayRespect #SportsDaySpecial #SportsDayStars #SportsDaySuccess #SportsDaySupport #SportsDayTribute #SportsDayUnity #SportsDayUttarakhand #SportsHeroes #UttarakhandAthletes Dehradun IndianAthletes IndianSports khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi NationalPride NationalSportsDay PrideOfIndia Pushkar Singh Dhami rekha arya uttarakhand राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनदी गदेरों को पार कर पहुंचने का प्रयास कर रही रेस्कयू टीमें
Next Article 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17
Narad Post

Related Posts

ChardhamRegistration : चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?

March 28, 2026

ShaktipeethvsSiddhapeeth : जानिए शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में क्या है अंतर ?

March 26, 2026

DhamiCabinet : अभी-अभी न‌ई नवेली धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

March 25, 2026

Jigyasa University : बदलते मीडिया परिदृश्य पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, फेक न्यूज और एआई पर गहन मंथन

March 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

By Narad PostMarch 31, 20260

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के…

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?