Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अश्लील भंडाफोड़
उत्तर प्रदेश

अश्लील भंडाफोड़

Porn busted
Sponsored By: Ananya SahgalApril 5, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अश्लील भंडाफोड़ 
अश्लील भंडाफोड़ 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अश्लील भंडाफोड़: ये खबर आपको चौका देगी, हैरान रह जायेंगे, इस गैंग की शर्मनाक करतूत को पढ़कर.. गरीब लेकिन सुन्दर और गोरी लड़कियां निशाने पर थी और ऑफर था धनवर्षा का लेकिन क्या है ये खुलासा आपको बताते हैँ….यूपी के संभल में धनवर्षा गैंग ने 350 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है। ये गैंग पुलिस के सामने अब भी अड़ी है कि तंत्र-मंत्र करने पर आसमान से नोटों की बारिश होती है। बशर्ते तंत्र-मंत्र के सारे नियम पूरे होने चाहिए।

मसलन, लड़की की लंबाई साढ़े पांच फीट से कम न हो। उसने किसी से यौन संबंध नहीं बनाए हों। कभी किसी कुत्ते या बिच्छू ने नहीं काटा हो। इस तरह के कुल 20 नियमों पर अगर कोई लड़की खरी उतरती हो तो धन की बारिश होती है।

पुलिस को अब तक की जांच में गैंग मेंबरों के मोबाइलों से करीब 350 लड़कियों के फोटो-वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? अब किस स्थिति में हैं…इस बारे में कोई खबर नहीं है।

पुलिस अब पूरे प्रदेश में फोटो भेजकर इन लड़कियों की तलाश करा रही है। अगर लड़कियां मिसिंग हैं तो उनके मर्डर या फिर ट्रैफिकिंग का भी शक पुलिस को है।

एक आशंका ये भी है कि जिस तरह से लड़कियों के वीडियो शूट किए जाते थे, कहीं वो किसी पोर्न वेबसाइट को तो नहीं बेचे जा रहे थे? फिलहाल, संभल पुलिस पूरे नेक्सस को ट्रैक करने में जुटी है।

 

चनका ठीक कराने के नाम पर ले गए, कमरे में की तंत्र क्रिया इस पूरे केस की शुरुआत संभल जिले के कस्बा धनारी से हुई। यहां का रहने वाला राजपाल 21 मार्च को थाना धनारी पर पहुंचा। उसने बताया, वो उल्टा (ब्रीच बेबी) पैदा हुआ था। कहा जाता है कि ऐसे लोगों में कुछ विलक्षण प्रतिभाएं होती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी को चनका (सामान्य भाषा में नस पर नस चढ़ जाना) आ जाए तो ऐसे व्यक्ति से कमर पर पैर (लात) लगवाया जाता है, जिससे चनके की बीमारी दूर हो जाती है।

इसी तरह 11 मार्च को दो युवक राजपाल के पास आए। इसमें एक शख्स बोला कि मेरी मां नरौरा (बुलंदशहर) के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। चनका ठीक कराने के नाम पर वो राजपाल को नरौरा ले गए। वहां से एटा और फिर आगरा ले गए। राजपाल के अनुसार, आगरा में इस गैंग ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर सफेद कपड़ा डाल दिया। फिर तंत्र क्रिया करके उसको मारने का प्रयास किया। चीख निकलने पर लोग इकट्ठा हो गए और इस तरह वो वहां से भागकर आ गया।

नोटों से भरे कार्टन के पास तंत्र-क्रिया और लेटी हुई न्यूड लड़की एक मीडिया संस्थान को पुलिस के जरिए आरोपियों के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में नोटों के कई गत्ते (कार्टन) भरे हुए हैं। पास में ही पूजा-पाठ चल रही है और उसके बगल में एक न्यूड लड़की लेटी हुई है।

इस वीडियो के जरिए दावा किया जाता है कि इस लड़की पर तंत्र–क्रिया सफल हो गई, जिसके बाद धनवर्षा के रूप में ये गत्ते नोटों से भर गए हैं। इस तरह के वीडियो गुरु के दलाल चेले गांव–गांव लेकर घूमते थे और गरीब परिवारों को टारगेट करके उन्हें करोड़पति बनने के सपने दिखाते थे।

इस गैंग के टारगेट पर वो लड़कियां होती थीं, जिनकी हाइट साढ़े पांच फीट या इससे ज्यादा हो। ऐसे परिवारों को ये झांसा देते थे कि सिर्फ एक दिन की तंत्र क्रिया होगी और आप करोड़पति बन जाएंगे। ये गरीब परिवार करोड़पति बनने की चाहत में तंत्र क्रिया के लिए तैयार हो जाते थे।

सबसे पहले लड़कियों से 20 पॉइंट पर डिटेल्स भरवाई जाती थी। फिर उनका एक वीडियो बनाया जाता था, जिसमें वो इंच टेप लेकर अपने शरीर की लंबाई माप रही होती हैं। उसके बाद गिरोह का सदस्य ये फोटो-वीडियो गुरु के मैनेजर तक पहुंचाता था।

फिर तय होता था कि तंत्र क्रिया कब और किस शहर में होगी। वहां ये गैंग लड़की को अपनी गाड़ी में लेकर जाता था। कमरे के अंदर तंत्र क्रिया के दौरान सिर्फ लड़की और गुरु मौजूद होते थे। वहां न्यूड करके लड़की को जमीन पर लिटाया जाता था।

पुलिस का दावा है कि लड़की प्रसाद खाने के बाद बेहोश हो जाती थी, जिसके बाद उससे रेप भी किया जाता था। पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी मिली है, जिसमें गुरु तंत्र क्रिया के दौरान लड़की से सेक्स की बात कह रहा है। दलाल इस बात पर हामी भर देता और कहता है कि लड़की सब करेगी, बस धनवर्षा होनी चाहिए।

तंत्र क्रिया करने के लिए छह पैर वाले कछुए, दो-मुंहे सांप, उल्लू की बेहद डिमांड होती थी। इसका इंतजाम दलाल खुद करते थे।

गिरोह सदस्यों के हवाले से पुलिस ने बताया, आज तक कोई तंत्र क्रिया सफल नहीं हुई। गुरु तंत्र क्रिया का ढोंग करके लड़की की अस्मत लूटते थे। धनवर्षा नहीं होने पर वो ये कह देते थे कि लड़की ने जिन 20 पॉइंट पर जानकारी दी है, उसमें कुछ न कुछ झूठ जरूर बोला है। मतलब वो जानकारी सही नहीं है, इस वजह से तंत्र क्रिया सफल नहीं हो पाई।

हमने पूछा, क्या इस गैंग का मकसद सिर्फ लड़कियों से रेप करना था? इसके जवाब में जांच अफसर अनुकृति शर्मा ने बताया, इस गैंग के सभी लोग अंधविश्वासी हैं। उन्हें यकीन है कि धनवर्षा होती है, बशर्ते तंत्र-मंत्र प्रक्रिया सफल हो जाए। वो लोग लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच करना भी इसी तंत्र-मंत्र का हिस्सा मानते हैं, लेकिन कानून की नजर में ये पूरी तरह अपराध है।

सात-आठ साल से एक्टिव ये गैंग पुलिस ने 14 आरोपियों के फोन खंगालने शुरू किए तो तंत्र क्रिया से जुड़े कई वॉट्सऐप ग्रुप मिले। इनकी चैट्स से पता चला है कि ये गैंग पिछले करीब सात-आठ साल से एक्टिव है।

साल 2025 की चैट्स में ही 42 लड़कियों के फोटो-वीडियो मिले हैं, जिसमें कुछ बेहद आपत्तिजनक हैं। मसलन, लड़कियों के साथ इंटरकोर्स के वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने जब और चैट्स खंगाली तो इन फोटो-वीडियो की संख्या करीब 350 के आसपास थी। हालांकि, पुलिस मान रही है कि शुरुआत से अब तक की चैट्स अच्छे से खंगाली जाए तो ये संख्या और ज्यादा पहुंच सकती है।

इस केस में एक पीड़िता ने बताया की 35 करोड़ की धनवर्षा का झांसा उसे दिया गया और कमरे में प्रसाद खिलाया, फिर कुछ नहीं पता क्या हुआ….वॉट्सऐप ग्रुप से मिले फोटो-वीडियो में हर एक लड़की की पूरी डिटेल्स है, लेकिन उसके गांव या जिले का नाम नहीं है। ऐसे में पुलिस के सामने एक बड़ी प्रॉब्लम है उसका एड्रेस खोजना। संभल पुलिस अभी सिर्फ एक लड़की तक पहुंच पाई है, जो यूपी में एटा जिले की रहने वाली है। इस लड़की की लंबाई साढ़े पांच फीट है।

लड़की ने बताया, कुछ लोग घर पर आए थे। पापा से कह रहे थे कि आपकी बेटी को भगवान ने बड़ी फुर्सत से बनाया है। अगर हम इस पर तंत्र क्रिया करेंगे तो 35 करोड़ रुपए की धनवर्षा होगी। तीन लोग घर आकर उसको तंत्र क्रिया के लिए ले गए। कहां ले गए, ये नहीं पता। सिर्फ इतना याद है कि एक कमरे में ले गए। वहां एक तांत्रिक मौजूद था। उसने कुछ प्रसाद खिलाया। जिसके बाद उसे कुछ याद नहीं है कि वहां क्या हुआ।

अब पुलिस के सामने समस्या ये है कि ये परिवार FIR दर्ज कराने को तैयार नहीं है। उसकी वजह ये है कि इस लड़की का रिश्ता तय हो चुका है। अगले कुछ दिनों में शादी होने वाली है। परिवार का मानना है कि अगर वो हाइलाइट हुए तो रिश्ता टूट सकता है। इसलिए पुलिस अब बाकी लड़कियों के बारे में पता कर रही है, ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें।

पुलिस अब इन सभी लड़कियों के फोटो यूपी के हर जिले में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) को भिजवा रही है। वो चेक करेंगे कि इसमें से कोई लड़की मिसिंग रिकॉर्ड में तो नहीं है। अगर मिसिंग हुई तो ये मामला और बड़ा हो सकता है।

संभल जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुकृति शर्मा ने मीडिया को बताया, शिकायत गंभीर थी, इसलिए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सबसे पहले लाखन, रिंकू, अजय सिंह और दुर्जन को पकड़ा, जो राजपाल को धोखे से ले गए थे। रिंकू ने पूछताछ में बताया, उसे 5 लाख रुपए मिलने थे। उससे सिर्फ इतना कहा गया था कि एक ऐसे व्यक्ति को लेकर आना है, जो उल्टा पैदा हुआ हो।

इस तरह जांच करती हुई पुलिस आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रघुवीर तक पहुंची। रघुवीर अपने कमरे में तंत्र क्रिया करता था। रघुवीर ने पुलिस को बताया कि वाकई धनवर्षा होती है।

रघुवीर ने एक डेमो करके भी पुलिस को दिखाया। इसमें वो एक नारियल के ऊपर बैठा, कुछ मंत्र पढ़े और फिर गोल-गोल घूमने लगा।

हालांकि, पुलिस का मानना है कि ये सिर्फ एक बैलेंसिंग है, जिसमें नारियल के ऊपर बैठकर घूम गया होगा। बाकी तंत्र-मंत्र जैसा कुछ नहीं है। इस तरह इस गैंग के कुल 14 मेंबर पकड़े गए हैं। इसमें 3 गुरु भी हैं। जिसमें रघुवीर रेलवे स्टेशन मास्टर है। संजय चौहान आगरा में पतंजलि स्टोर चलाता है। तीसरा गुरु राघवेंद्र पोस्ट ग्रेजुएट है।

राजपाल की शिकायत पर संभल पुलिस ने अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके मोबाइल खंगाले तो सभी हैरान रह गए। मोबाइल में तमाम लड़कियों के न्यूड फोटो-वीडियो मिले। एक प्रोफार्मा भी था, जिसमें लड़कियों-लड़कों से उनकी हाइट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक की जानकारी भरवाई गई थी। पुलिस ने 14 आरोपियों को अरेस्ट कर धनवर्षा तंत्र क्रिया गिरोह का खुलासा किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदेवभूमि में शुरु हुई जागेश्वर प्रसादम योजना
Next Article कुछ लोगों की निजी जागीर बन गया था वक्फ बोर्ड: महाराज
Narad Post

Related Posts

junkfooddanger : junk Food की आदत मतलब मौत को दावत !

January 2, 2026

PoojaTumKahanHo : ‘पूजा तुम कहां हो…’, 17 साल के प्यार की तलाश में अरुण ने भर दी दीवारें

December 11, 2025

Aghori Sadhus : अघोरी चंचलनाथ जितनी खूबसूरत उतने रहस्य

November 18, 2025

अयोध्या में “दिव्य अयोध्या” मोबाइल ऐप लॉन्च

October 16, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?