Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandDevelopment :  राज्य सरकार की योजनाओं का हो प्रचार प्रसार
देहरादून

UttarakhandDevelopment :  राज्य सरकार की योजनाओं का हो प्रचार प्रसार

Instructions for providing benefits of the schemes.
Narad PostBy Narad PostDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandDevelopment  
UttarakhandDevelopment  राज्य सरकार की योजनाओं का हो प्रचार प्रसार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandDevelopment :  राज्य सरकार की योजनाओं का हो प्रचार प्रसार : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसम्बर 2025 से 45 दिनों तक ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान संचालित किया जाएगा. इस अभियान के दौरान विभिन्न न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर आम आदमी से जुड़ी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे. इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं….  सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा  है. जिसमें प्रदेश में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

सचिव के अनुसार इस अभियान के तहत विभिन्न न्याय पंचायतों में कैंप लगाने और न्याय पंचायत/ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जन सामान्य से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे और उस पर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न्याय पंचायत स्तर पर संचालित किया जाएगा और वहां पर बहुउद्देशीय शिविर/कैंप लगाए जाएंगे. यदि कोई न्याय पंचायत बहुत बड़ी हो तो उस न्याय पंचायत में दो भागों में गांव को विभक्त करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सुमन ने बताया कि इस अभियान के दौरान आयोजित कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कैम्प के उपरान्त निकट के किसी गांव में सभी अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा और उस गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।

उस ग्राम पंचायत के सभी निवासीगण केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से पूरी तरह से लाभान्वित हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैंप लगाने से पूर्व मीडिया के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. जनपद में अधिकारियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए हर सप्ताह में कम से कम 02 से 03 कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में यह कैंप लगाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रयास किया जाए कि हर सप्ताह जनपद में जितनी तहसील है,उनकी कम से कम एक-एक न्याय पंचायत में यह आयोजन हो. यह कार्यक्रम न्यूनतम 45 दिन तक अनिवार्य रूप से सभी न्याय पंचायतों में चलाया जाना है. यदि इस अभियान के दौरान सभी न्याय पंचायतें आच्छादित नहीं हो पाती है तो कार्यक्रम को तदनुसार जनपद द्वारा आवश्यकतानुसार इसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है।

AgricultureSupportPrograms CentralAndStateSchemes Dehradun GovernmentOutreachProgram GovernmentSchemesPromotion GramPanchayatAwareness JanJanKiSarkarCampaign khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NyayPanchayatCamps PublicParticipationCampaign PublicWelfareCamps pushkarsinghdhami RuralDevelopmentDrive SocialWelfareInitiatives StateGovernmentPrograms uttarakhand UttarakhandDevelopment VillageEmpowermentMission
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article UttarakhandNews : मानव वन जीव संघर्ष में मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 लाख की गई
Next Article HighCourt : शादीशुदा महिला भी अपने पसंद के शख्स के साथ रह सकती है : हाई कोर्ट
Narad Post

Related Posts

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

By Narad PostMarch 31, 20260

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के…

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?