Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 
उत्तराखंड

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

Will study successful education related schemes in Delhi and Andhra Pradesh.
Narad PostBy Narad PostFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNews :  पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? :-  कैसे बेहतर हो देवभूमि का एजुकेशन सिस्टम ? बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है ? अफसरों के साथ मंत्री और पक्ष विपक्ष के विधायक यही जवाब तलाशने जायेंगे एक्सपोजर टूर पर , सूबे के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों व संबंधित विभागीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट पर जायेगा।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
अध्ययन भ्रमण के तहत दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा जबकि आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सफल योजनाओं एवं नवाचारों का अध्ययन किया जायेगा, ताकि भविष्य में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योजनाओं को लागू किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास को लेकर निंरतर प्रयासरत है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को केन्द्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में लागू सफल शिक्षा माॅडल का अध्ययन के लिये सरकार द्वारा विधायकों व अधिकारियों को एक्सपोजर विजिट पर भेजने का निर्णय लिया गया है, ताकि ऐसी योजनाओं को प्रदेश में लागू कर सरकारी विद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता एवं दक्षता में सुधार किया जा सके।

एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे शिक्षा मंत्री और अफसर

विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत डा. रावत की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विधायक व अधिकारियों का दल दिल्ली के एक्सपोजर विजिट पर जायेगा। जिसके लिये सरकार द्वारा धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, खानपुर विधायक उमेश कुमार सहित विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन व महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह को नामित किया गया है। यह दल दिल्ली सरकार द्वार शिक्षा के क्षेत्र में संचालित सफल योजनाओं, सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता एवं दक्षता सुधार तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगा।

दिल्ली व आंध्र प्रदेश में शिक्षा से जुड़ी सफल योजनाओं का करेंगे अध्ययन

इसी प्रकार उच्च शिक्षा के अंतर्गत विभागीय मंत्री डा. रावत की अध्यक्षता में विधायकों व विभागीय अधिकारियों का पांच सदस्यीय दल आंध्र प्रदेश जायेगा। यह दल वहां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचारों, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों का अध्ययन करेगा।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

भ्रमण के दौरान दल आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) का दौरा करेगा, जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, क्लाउड तथा अन्य आधुनिक तकनीकों में 4 लाख छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अलावा रतन टाटा इनोवेशन हब अमरावती, एनवीडिया आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी तथा क्वांटम वैली का भी अध्ययन भ्रमण किया जायेगा। इस दल के लिये टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, चकराता विधायक प्रीतम सिंह तथा यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा तथा निदेशक आईटीडीए आलोक पाण्डेय को नामित किया गया है।

डाॅ. रावत ने बताया कि सरकार द्वारा नामित विधायकों व अधिकारियों के इस एक्सपोजर विजिट की तिथि शीघ्र निर्धारित की जायेगी। इस अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवाचारों के विस्तार तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे।

AISkillIndia AndhraHigherEd APSSDCTraining DelhiSchoolModels DevbhoomiSchools DrDhansinghRawat EdTechUttarakhand EducationExposureTour khojinarad MLAsEducationTrip naradpost naradpostbreakingnews NvidiaAPUniversity QuantumValleyVisit SchoolQualityBoost TataInnovationHub UttarakhandEducationReform ViralEdReforms
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन
Next Article LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
Narad Post

Related Posts

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026

LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

By Narad PostFebruary 25, 20260

SupremeCourt :  हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश :-  उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा…

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?