Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » सविन बंसल, डीएम का बड़ा ऐलान: फ्राड और डिफाल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड

सविन बंसल, डीएम का बड़ा ऐलान: फ्राड और डिफाल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई

On February 3, District Magistrate Savin Basal is adopting a tough stance on big defaulters.
Sponsored By: Ananya SahgalFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
जिलाधिकारी सविन बसंल
जिलाधिकारी सविन बसंल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सविन बंसल, डीएम का बड़ा ऐलान फ्राड और डिफाल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिले की राजस्व वसूली 95% पहुंची, तोड़े सभी रिकॉर्ड, देहरादून , 3 फरवरी , जिलाधिकारी सविन बसंल बड़े बकायेदारों पर सख्त रूख अपनाए हुए है। डीएम ने सभी तहसीलों के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए है। डीएम के निर्देशों के क्रम में जिलाप्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत जनपद के खनन के बड़े बकायेदार शिवममाईन्स, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल 11 डी राजपुर रोड की सम्पति नीलाम कर वसूली की गई है। धनराशि रू0 12.93 करोड़ की बकायेदारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ की सम्पति नीलाम की गई है। इस बड़ी संपत्ति की पूर्व नीलामी में अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने हेतु प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया  गया, जिस पर विधिक कार्रवाई  गतिमान है।
यह वसूली लगभग 3 वर्षों से लम्बित थी, रसूखदार उंची पहुंच दबाव और सिफारिश  के कारण यह वसूली नही हो पा रही थी, डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए हैं, डीएम स्वयं राजस्व वसूली कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। वंही एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायेदार की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 फैले आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लेट सील किया गया है। डीएम सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय  जनपद की राजस्व वसूली 30% थी जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95% हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम  एंव तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए समस्त तहसील अन्तर्गत बड़े बकायदारों से वसूली करने के निर्देश दिए हैं, डीएम स्वयं वसूली प्रकरणों की मॉनिटिरिंग कर रहे  है। डीएम के निर्देशन में जनपद के बड़े बकायेदारों पर वसूली कार्यवाही की जा रही है डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में बड़े बकायदारों शत्प्रतिशत्  वसूली के निर्देश दिए गए है। जिस पर तहसील को शमन की कार्यवाही करते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम एवं शासन ने इस कार्य हेतु एसडीएमकुमकुम जोशी एवं तहसीलदार तथा तहसील प्रशासन की सराहना की।  उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने विशेष प्रयास इस वसूली को अंजाम दिया जो अन्य अधिकारियों के लिए नजीर है ।
#india ActionAgainstFraud CrackdownOnFraud DefaulterAction DefaultersAction Dehradun DistrictMagistrate DMStatement FraudAlert FraudAndDefaulters FraudNews FraudPrevention Fraudsters narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news SavinBansal SavinBansalStatement StrictAction uttarakhand UttarakhandDM UttarakhandGovernment UttarakhandLaw UttarakhandNews UttarakhandNewsAlert UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमोनाल का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन, उत्तराखंड की संस्कृति को मिली पहचान !
Next Article डॉक्टर का अपॉइंटमेंट अब होगा ऑनलाइन! जानें कैसे बुक करें और क्या हैं फायदे !
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?