नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप :- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हुए कुकृत्य ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया है और यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल और सत्ता का दुरुपयोग किया, सरकारी मशीनरी को इस्तेमाल में लाया और खुलेआम धारा 144 लागू होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
यशपाल आर्य ने कहा कि पंचायत सदस्यों को तमंचे और तलवार की नोक पर पीटा गया, घसीटा गया और अपहरण तक कर लिया गया। हल्द्वानी विधायक समेत कई नेताओं पर हमले हुए, जिसे उन्होंने प्रदेश के शांत माहौल के लिए शर्मनाक बताया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर माननीय उच्च न्यायालय ने भी तल्ख टिप्पणी की है और अब वे इसे धारा 310 के अंतर्गत सदन में उठाएंगे।
