Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SuccessStory : 3 बच्चों की मां… जुनून ऐसा कि कीजिये सलाम

February 23, 2026

ElectricAirTaxi : भारत में जल्द इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी शुरू!

February 23, 2026

BiryaniTaxScam : बिरयानी के नाम पर 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी

February 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी
देहरादून

उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी

Narad PostBy Narad PostOctober 25, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी
उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी : नारद पोस्ट अपने लाखों पाठकों तक उन शहीदों और पहाड़ के नायकों की कहानिया ला रहा है जिनके बेमिसाल प्रयासों से एक नए राज्य उत्तराखड का उदय हुआ था। आंदोलन की कहानियां , रामपुर तिराहा कांड , दिल्ली से लखनऊ तक पहाड़ का संघर्ष और कुर्बानियों की इस ख़ास शृंखला में हम पहली कहानी पहाड़ के गांधी से शुरू कर रहे हैं जिनके बारे में आज की युवा पीढ़ी को जानना ज़रूरी है। 1994 का वर्ष था, तारीख थी 2 अगस्त. लम्बी दाढ़ी वाला एक दुबला पतला एक बूढा पौढ़ी प्रेक्षागृह के सामने अनशन पर बैठा था. उसकी मांग थी पृथक उत्तराखंड की. 7 अगस्त के दिन उसे जबरदस्ती उठाकर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और बाद में दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया. 69 बरस के इस बूढ़े व्यक्ति ने 30 दिनों तक अनशन किया और तीसवें दिन जनता के दबाव के कारण अपना अनशन वापस ले लिया।

उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। माना जाता है कि उनके सतत एवं जोरदार नेतृत्व से अलग राज्य का सपना साकार हो सका। उन्हें पौड़ी में दो अगस्त 1994 से आमरण अनशन शुरू करने के लिए भी याद किया जाता है। उनकी गिरफ्तारी के बाद आंदोलन ने नयी गति पकड़ ली और केंद्र पर अलग उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए दबाव बढ़ा। इसके बाद नौ नवंबर 2000 को नए राज्य का गठन हुआ, लेकिन बडोनी अपनी इस कामयाबी को देखने के लिए जीवित नहीं रहे और उनका 18 अगस्त 1999 को निधन हो गया। इस व्यक्ति का नाम था इन्द्रमणि बडोनी. उत्तराखंड राज्य की मांग करने वाले लोगों में सबसे प्रमुख और बड़ा नाम है इन्द्रमणि बडोनी.  आजादी के बाद गांधीजी की शिष्या मीरा बेन 1953 में टिहरी की यात्रा पर गयी. जब वह अखोड़ी गाँव पहुंची तो उन्होंने गाँव के विकास के लिये गांव के किसी शिक्षित व्यक्ति से बात करनी चाही।

अखोड़ी गांव में बडोनी ही एकमात्र शिक्षित व्यक्ति थे. मीरा बेन की प्रेरणा से ही बडोनी सामाजिक कार्यों में जुट गए। 24 दिसम्बर 1924 को टिहरी के ओखड़ी गांव में जन्मे बडोनी मूलतः एक संस्कृति कर्मी थे. 1956 की गणतंत्र दिवस परेड को कौन भूल सकता है. 1956 में राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्द्रमणि बडोनी ने हिंदाव के लोक कलाकार शिवजनी ढुंग, गिराज ढुंग के नेतृत्व में केदार नृत्य का ऐसा समा बंधा की तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु भी उनके साथ थिरक उठे थे. सुरेशानंद बडोनी के पुत्र इन्द्रमणि बडोनी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई. माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए वह नैनीताल और देहरादून रहे. इसके बाद नौकरी के लिए बंबई गये जहाँ से वह स्वास्थ्य कारणों से वापस अपने गांव लौट आये।

उनका विवाह 19 साल की उम्र में सुरजी देवी से हुआ था. 1961 में वो गाँव के प्रधान बने. इसके बाद जखोली विकासखंड के प्रमुख बने. बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा में तीन बार देवप्रयाग विधानसभा सीट से जीतकर प्रतिनिधित्व किया. 1977 का चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा और जीता भी. 1980 में उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल का हाथ थामा और जीवन भर उसके एक्टिव सदस्य रहे. उत्तर प्रदेश में बनारसी दास गुप्त के मुख्यमंत्रित्व काल में वे पर्वतीय विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे. बडोनी ने 1989 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा. यह चुनाव बडोनी दस हजार वोटो से हार गये, कहते हैं कि पर्चा भरते समय बडोनी की जेब में मात्र एक रुपया था जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रह्मदत्त ने लाखों रुपया खर्च किया. 1988 में उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले बडोनी ने 105 दिन की पदयात्रा की।

यह पदपात्रा पिथौरागढ़ के तवाघाट से देहरादून तक चली. उन्होंने गांव के घर-घर जाकर लोगों को अलग राज्य के फायदे बताये. 1992 में उन्होंने बागेश्वर में मकर संक्रांति के दिन उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण घोषित कर दी। माना जाता है कि सहस्त्रताल, खतलिंग ग्लेशियर, पंवाली कांठा ट्रेक की पहली यात्रा इन्द्रमणि बडोनी द्वारा ही की गयी. 18 अगस्त, 1999 को ऋषिकेश के विट्ठल आश्रम में उनका निधन हो गया. वाशिंगटन पोस्ट ने इन्द्रमणि बडोली को ‘पहाड़ का गांधी’ नाम दिया है।

indramani badoni indramani badoni ji indramani badoni ji ke bare mein indramani badoni ji par nibandh indramani badoni ji per nibandh indramani badoni ka jivan parichay indramani badoni par nibandh narad post
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमूड फ्रेश करने का चमत्कारी उपाय!
Next Article उत्तरकाशी मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

UttarakhandBudgetSession : बजट सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा में

February 20, 2026

FreeEducationAid : जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता – राजेन्द्र जोशी

February 19, 2026

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

SuccessStory : 3 बच्चों की मां… जुनून ऐसा कि कीजिये सलाम

By Narad PostFebruary 23, 20260

SuccessStory : 3 बच्चों की मां… जुनून ऐसा कि कीजिये सलाम :-  सफलता की राह…

ElectricAirTaxi : भारत में जल्द इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी शुरू!

February 23, 2026

BiryaniTaxScam : बिरयानी के नाम पर 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी

February 23, 2026

Kharmas : खरमास में भूलकर भी न करें ये गलतियां

February 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?