Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर सख्त नियम
NARAD POST BREAKING NEWS

रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर सख्त नियम

Strict rules on Ramzan, Mahashivratri, Holi
Sponsored By: Ananya SahgalFebruary 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर सख्त नियम
रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर सख्त नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 

रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर सख्त नियम ! पढ़िए आदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन आस्था का पूरा सम्मान किया जाएगा, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिए कि धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाएं और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाए।

 

‘आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता नहीं’ – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपराओं और आस्था को सम्मान दिया जाए, लेकिन कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जाए और परंपराओं के खिलाफ किसी भी नए आयोजन को अनुमति न दी जाए। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांगने वालों को नियोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई क्षेत्रों में धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाने की शिकायतें मिली हैं। इस पर फौरन कार्रवाई की जाए। धर्मस्थलों के परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो नोटिस जारी कर समन्वय से लाउडस्पीकर हटवाया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाए।

अवैध घुसपैठ और टैक्सी स्टैंड पर सख्ती

उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सड़क जाम करने वाले स्ट्रीट वेंडरों पर भी प्रशासन सख्ती बरतेगा। सीएम ने आदेश दिए कि अवैध टैक्सी स्टैंड पूरी तरह समाप्त किए जाएं। सड़कों को सिर्फ आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जाए और थाना स्तर पर इसकी जवाबदेही तय की जाए।

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान, तैयार हो प्लान

महाकुंभ का अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के दिन होगा। प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था, रूट प्लान और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने साफ कहा कि सड़कों पर वाहन कतई खड़े न हों और श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए कम से कम पैदल चलना पड़े।

होली 2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट

होलीका दहन 13 मार्च को होगा, इसके अगले दिन शुक्रवार को होलिकोत्सव मनाया जाएगा। कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह संवेदनशील समय होगा।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।
फुट पेट्रोलिंग अनिवार्य होगी और पीआरवी 112 पूरी तरह एक्टिव रहेगी।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कोई अफवाह न फैलाई जाए।

CelebrateSafely FestivalGuidelines FestivalRegulations FestivalSafety Holi2025 MahashivratriRules narad post NARAD POST BREAKING narad post government narad post religious narad post sensational Narad Post Space PeaceAndSafety PublicSafety Ramzan2025 StrictRules
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकेवल 125 रुपये में मिलेगी सरकारी जॉब
Next Article पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा,मुख्यमंत्री ले रहे है हर्षिल क्षेत्र में तैयारीयों का जायजा
Narad Post

Related Posts

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

UPCLPreparation : बिजली चोरी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई – धामी

February 13, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?