Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब तरीके जो आपको आगे बढ़ाएंगे
यूथ

बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब तरीके जो आपको आगे बढ़ाएंगे

After the pandemic, the trend of hybrid and work from home has increased significantly.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 11, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बॉस को इम्प्रेस
बॉस को इम्प्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब तरीके जो आपको आगे बढ़ाएंगे : महामारी के बाद हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी बढ़ गया है। जहां WFH आपके ट्रैवेल टाइम को बचाता है और आपको दूसरी चीजों को करने के लिए ज्यादा समय उपलब्ध कराता है। वहीं, कई बार मन में सवाल आता है कि घर से काम करने पर क्या मुझे अच्छा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल पाएगा? दरअसल हमें लगता है कि जब हम ऑफिस में बॉस के सामने काम करते हैं, तो वह देख पाते हैं कि हम अपना काम कितनी लगन और मेहनत के साथ कर रहे हैं। वहीं, वर्चुअल ऑफिस से बॉस को इंप्रेस कर पाना नामुमकिन लगता है।इस आर्टिकल में आज हम आपको घर से काम करने के बावजूद भी कौन-से टिप्स को अपनाकर बॉस को इंप्रेस किया जा सकता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

नियमित बॉस के कॉन्टैक्ट में रहें

घर से काम करने पर आप स्ट्रेस, लंबा ट्रैवेल और भी बहुत कुछ कम सकते हैं। हालांकि आपको एक चीज नहीं छोड़नी चाहिए और वह है कि अपने बॉस से नियमित रूप से संपर्क में रहना। आप रोजाना अपने बॉस से ईमेल, कॉल या चैट के जरिए जुड़े रह सकते हैं। अपने बॉस से बात करने के लिए आप वीकली वन ऑन वन कम्युनिकेशन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने काम के बारे में उन्हें जानकारी दे सकते हैं।

टीम से जुड़े रहें

WFH में आपको बॉस के साथ कॉन्टैक्ट में रहना जरूरी है, लेकिन आपको अपने कॉलीग्स के साथ भी संपर्क बनाकर रखना जरूरी है। आपको सभी सहकर्मियों के काम के बारे में पता होना जरूरी है, क्योंकि ऐसा करने से आप अपने बॉस को यह मैसेज देते हैं कि आप टीम का हिस्सा हैं और टीम की सक्सेस में आपका योगदान है। घर से काम करते हुए भी आप अपने कॉलीग्स की मदद कर रहे हैं।

यदि आपका ऑफिस हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम है, तो आप अपने बॉस और सहकर्मियों को ज्यादा जानने के लिए उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। जब आप काम के अलावा उनसे व्यक्तिगत मिलते हैं, तो इमोशनल और पर्सनल कनेक्शन दोनों अच्छा बन जाता है। ऐसा करने से आपके बॉस को आपकी याद हमेशा रहेगी।

सभी काम टाइम से पूरे करें

घर से काम करते हुए बॉस को इंप्रेस करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप उनके कहे बिना अपना काम पूरा कर लें। आप दिए गए सभी बड़े और छोटे कामों को समय के साथ खत्म करके बॉस को सबमिट कर दें। यह तरीका बॉस का आप पर भरोसा करना सिखाता है और बेस्ट डिलीवर रिजल्ट देने की आपकी क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है।

एक्टिव रहें

वर्कफ्रॉम होम होने पर भी आपको प्रॉब्लम्स को पहचानने और सॉल्यूशन ढूंढने के मामले में एक्टिव रहने की आवश्यकता है। जब आपको कोई दिक्कत दिखाई दे, तो आपको उसे सॉल्व करने के लिए अलग-अलग तरीकों से सोचना चाहिए। फिर, समस्याओं की जगह समाधान के साथ बॉस के सामने पेश होना चाहिए।

समय पर जवाब दें

WFH में काम हो, मीटिंग हो, फोन कॉल हो या नॉर्मल-सी ईमेल ही क्यों न हो, आपको समय पर जवाब देना जरूरी है। ऐसा करने से बॉस को लगेगा कि आप हर चीज में पंचुअल हैं और आप पर भरोसा किया जा सकता है। यह काफी अच्छा प्रभाव डालेगा। यदि आपको देरी हो रही है, तो बॉस को मैसेज करके जानकारी देना जरूरी है।

काम के टारगेट  पूरे करें

घर से काम करने पर आपके पास ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी हो सकती है। आपसे यह नहीं कहा जा रहा है कि आपको हमेशा 24/7 उपलब्ध रहना है, बल्कि जब आप कहें कि आप उपलब्ध हैं, तो आपको उपलब्ध रहना होगा। अपने असाइनमेंट या कमिटमेंट को पूरा करने में देरी नहीं करें।

अपनी स्किल्स को अपग्रेड करें

घर से काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन कोर्स या वेबिनार में भाग लें। अपने काम में अपनी नई स्किल का इस्तेमाल करें और अपने बॉस के साथ शेयर करें। अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए और यह दिखाने के लिए आप ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए हमेशा खुले हैं, अपने बॉस से रोजाना फीडबैक लेते रहें।
इन टिप्स को अपनाकर, आप न केवल अपने बॉस की अपेक्षाओं को पूरा कर सकते हैं बल्कि खुद को आगे भी बढ़ा सकते हैं। साथ ही घर से काम करते हुए भी बॉस पर एक अच्छी छाप छोड़ सकते हैं।

BossImpress CareerDevelopment CareerGrowth EffectiveCommunication GoalSetting LeadershipSkills narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news ProfessionalTips WorkEthics WorkplaceTips WorkSuccess
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकुंभ मेला में तैरता आईसीयू: अनोखी सेवा से बचाई जाएंगी जानें
Next Article बेटी के दान से दहशत, झकझोर देने वाली घटना
Narad Post

Related Posts

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026

IndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !

August 29, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

By Narad PostSeptember 8, 20260

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ? :-  सनातन धर्म में पूजा-पाठ को मन…

RanveerSingh ; ‘प्रलय’ में ‘धुरंधर’ अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

September 8, 2026

NationalFilmAwards : पहली बार, गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह

September 8, 2026

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?