Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IASresignation : IAS कितने दिनों में वापस ले सकते हैं इस्तीफा ?

April 2, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम

April 2, 2026

KedarnathHelicopterFareFixed : तय हुआ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » निकाय चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण करें – सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त
राजनीति

निकाय चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण करें – सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त

State Election Commissioner Sushil Kumar reviewed the preparations for the Municipal Local Body Elections 2024-25 with the District Magistrates and Superintendents of Police of all the districts through video conferencing.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
सुशील कुमार
सुशील कुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

निकाय चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण करें – सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त : राज्य निर्वाचन आयुक्त  सुशील कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण कराए जाने की बात कही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलोें एवं यातायात हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। मतदान के उपरान्त पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी लेट हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों द्वारा बैलेट बॉक्स वापस जमा कराए जाने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैमेंट बेस्ड यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बल का आकलन एवं तैनाती पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएँ चाक चौबंद रखें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के भ्रमण कर लॉ एंड ऑर्डर एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टीज के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट्स को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों का लगातार दौरा कर नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शराब सहित अवैध मादक पदार्थों के जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को रोके जाने हेतु प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के ईंधन के लिए चिन्हित पेट्रोल पम्पों को पूर्व से ही उचित मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखे जाने की बात कही।इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग  राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव  कमलेश मेहता एवं उपसचिव  वीरेन्द्र रावत सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news uttarakhand चुनावटीम चुनावनिर्देश चुनावनिष्पक्षता चुनावप्रक्रिया चुनावरणनीति चुनावसफलता चुनावसम्पन्न निकायचुनाव निकायचुनाव2025 निकायचुनाव2025कीयोजना निकायचुनावकोसफलबनाएं निकायचुनावदिशा निर्वाचनअधिकार निर्वाचनआयुक्त पारदर्शीचुनाव राज्यनिर्वाचन राज्यनिर्वाचनआयुक्त सफलचुनाव सुशीलकुमार सुशीलकुमारबयान
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकाश ! मैं उत्तराखंड में खेल पाती – चित्रांशी
Next Article उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड के बीच हुआ MoU
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम

April 2, 2026

KedarnathHelicopterFareFixed : तय हुआ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

April 2, 2026

DMSavinBansal : राज्यपाल ने डीएम सविन बंसल की विशेष सराहना की

April 2, 2026

ChardhamRegistration : चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?

March 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

IASresignation : IAS कितने दिनों में वापस ले सकते हैं इस्तीफा ?

By Narad PostApril 2, 20260

IASresignation : IAS कितने दिनों में वापस ले सकते हैं इस्तीफा ? :-  IAS हो…

UttarakhandNews : उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम

April 2, 2026

KedarnathHelicopterFareFixed : तय हुआ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

April 2, 2026

greatindianbustard :चूजे की सुरक्षा के लिए 50 जवानों का पहरा

April 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?