SunielShettyVow : सुनील शेट्टी की प्रतिज्ञा अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी :- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक अनोखी और इमोशनल कसम खाई थी. उन्होंने कहा था कि वो फिल्म तभी देखेंगे, जब बॉक्स ऑफिस पर ये वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लेगी. लेकिन अब लगता है कि यह प्रतिज्ञा पूरी होने वाली नहीं है।
फिल्म सिनेमाघरों से उतर चुकी है और ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही. इस तरह सुनील शेट्टी इसे टीवी पर तो देख सकते हैं, लेकिन सिनेमाघरों में कभी नहीं देख पाएंगे।
26 जनवरी के मौके पर हुई थी रिलीज
23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्देशन अनुराग सिंह ने हैं।
सुनील शेट्टी ने फिल्म रिलीज से पहले ही यह कसम खा ली थी. इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ‘मैंने फिल्म देखने से बहुत पहले ही सोच लिया था कि यार, देशभक्ति की फिल्म है, तो 500 करोड़ तो होनी चाहिए. मैंने तय कर लिया था कि मैं इसे तभी देखूंगा जब यह आंकड़ा पार कर लेगी.’ वे अपनी बात पर कायम रहे और प्रीमियर के दौरान भी वे थिएटर के बाहर 3.5 घंटे बैठे रहे, लेकिन फिल्म नहीं देखी।
सुनील शेट्टी खुद ‘बॉर्डर’ में अपने दमदार रोल के लिए याद किए जाते हैं. बेटे अहान ने भी उसी फ्रैंचाइजी में कदम रखा है. अब जब फिल्म की थिएट्रिकल कमाई रुक गई है, तो सुनील शेट्टी की यह अनोखी कसम अधूरी रह गई लगती है. चाहे ओटीटी पर फिल्म रिलीज हो या डीवीडी, लेकिन वे थिएटर में 500 करोड़ क्लब में पहुंचने के बाद ही देखना चाहते थे. यह घटना बॉलीवुड की दुनिया में पिता की उम्मीद और मन्नत की मिसाल बन गई है।
