Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

EnergyDrinksHealthRisks : ताकत नहीं बीमार दे रहे एनर्जी ड्रिंक, खतरे

February 27, 2026

HolikaDahan2026 : ग्रहण और भद्रा के बीच कैसे करें होलिका पूजन ?

February 27, 2026

HealthTips : जमीन पर बैठकर खाएं खाना – पढ़िए फायदे

February 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DharmParivartanCase : दो शातिर बहनों का काला चिट्ठा
मध्य प्रदेश

DharmParivartanCase : दो शातिर बहनों का काला चिट्ठा

Job offers to poor girls, pressure to change religion by raping them.
Narad PostBy Narad PostFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DharmParivartanCase
DharmParivartanCase : दो शातिर बहनों का काला चिट्ठा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DharmParivartanCase : दो शातिर बहनों का काला चिट्ठा :- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है. आरोप है कि इस गैंग को अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें चला रही थीं. इन पर आरोप है कि वे गरीब परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाती थीं और फिर ब्लैकमेल करके उनका शोषण किया जाता था।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
बाग सेवनिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रेप, धमकी और धर्म परिवर्तन के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अब तक अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अमरीन और चंदन को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपी यासिर, बिलाल और चानू की तलाश जारी है. पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

मामले की पहली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और दो बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थी. वह कैटरिंग सर्विस में वीआईपी वेटर का काम करती थी. वर्ष 2023 में एक मॉल में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई, जिसने उसे 10 हजार रुपये सैलरी पर बच्चे की देखभाल का काम दिलाने का भरोसा दिया।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

इसके बाद उसे अशोका गार्डन स्थित घर में रखा गया और बाद में सागर रॉयल विला के मकान में बुलाया जाने लगा, जहां अमरीन अपने साथी चंदन यादव के साथ रहती थी।

पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में उसे नारायण नगर स्थित चंदन की बहन के घर ले जाया गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद उसे बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और नमाज पढ़ने व बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया।

नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप

जांच के दौरान मामला तब और गंभीर हो गया जब एक अन्य युवती ने भी सामने आकर इसी तरह के शोषण की शिकायत दर्ज कराई. दूसरी पीड़िता ने भी आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया गया।

दोनों मामलों में समान तरीके से महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस को संगठित गिरोह होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी बहनें कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थीं और उनकी गतिविधियां सामान्य प्रतीत होती थीं, जिससे किसी को संदेह नहीं हुआ. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, संभावित अन्य पीड़िताओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर मेडिकल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं….. खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।

AmreenAfrinArrested AshokaGardenTrap BagSewaniyaPolice BhopalCrimeNews BhopalSexRacket BurqaForced ChandanYadavArrest ConversionPressure DharmParivartanCase DrugLacedRape ForensicEvidenceHunt gang InstagramVictimChat khojinarad NamajCompulsion naradpost naradpostbreakingnews NarayanNagarAssault OrganizedCrimeMP PoliceRemandProbe PoorGirlsTargeted RapeBlackmailNetwork SagarRoyalVilla TwoSistersGang VictimCateringGirl WidowExploitation YasirBilalFugitive
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSelakui10BighaDemolition : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
Next Article Astrology : कुंडली में कौन सा ग्रह बनाता है निडर और तेज दिमाग ?
Narad Post

Related Posts

EnergyDrinksHealthRisks : ताकत नहीं बीमार दे रहे एनर्जी ड्रिंक, खतरे

February 27, 2026

HolikaDahan2026 : ग्रहण और भद्रा के बीच कैसे करें होलिका पूजन ?

February 27, 2026

HealthTips : जमीन पर बैठकर खाएं खाना – पढ़िए फायदे

February 27, 2026

Astrology : कुंडली में कौन सा ग्रह बनाता है निडर और तेज दिमाग ?

February 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
स्वास्थ्य

EnergyDrinksHealthRisks : ताकत नहीं बीमार दे रहे एनर्जी ड्रिंक, खतरे

By Narad PostFebruary 27, 20260

EnergyDrinksHealthRisks : ताकत नहीं बीमार दे रहे एनर्जी ड्रिंक, खतरे :- आज के दौर में…

HolikaDahan2026 : ग्रहण और भद्रा के बीच कैसे करें होलिका पूजन ?

February 27, 2026

HealthTips : जमीन पर बैठकर खाएं खाना – पढ़िए फायदे

February 27, 2026

Astrology : कुंडली में कौन सा ग्रह बनाता है निडर और तेज दिमाग ?

February 27, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?