Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

त्रियुगीनारायण मंदिर बना वैवाहिक संस्कार की पहली पसंद

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

रेशम फेडरेशन के परिधानों में  फैशन का जलवा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

मुख्यमंत्री ने की “आपदा सखी योजना“ की घोषणा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » राजधानी में सांस्कृतिक विरासत और रोमांचक खेलों की झांकी ने मचाई धूम
दिल्ली

राजधानी में सांस्कृतिक विरासत और रोमांचक खेलों की झांकी ने मचाई धूम

The tableau artists from various states and ministries presented a glimpse of the culture of their respective states to the press at the National Stadium Camp, New Delhi by the Ministry of Defence.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
राजधानी में सांस्कृतिक
राजधानी में सांस्कृतिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

राजधानी में सांस्कृतिक विरासत और रोमांचक खेलों की झांकी ने मचाई धूम : रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की गयी। उत्तराखण्ड राज्य के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की पांरपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय रंगशाला में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया। साथ ही इन 15 राज्यों के कलाकारों द्वारा भी अपने-अपने प्रदेश की झांकी के साथ पांरपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी गई। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष 15 राज्यों की झांकी सम्मिलित की गई है।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस.चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” रखा गया है। गणतंत्र दिवस समारोह पर कर्तव्य पथ उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मार्च पास्ट करते हुऐ चतुर्थ स्थान पर देखने को मिलेगी। देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य की इस झांकी में राज्य की समृ़द्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुन्दरता एवं साहसिक खेल एवं पर्यटन को दर्शाया गया है। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारम्परिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है।

झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखण्ड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है, जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रैकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग तथा ऋषिकेश में योगा, बंजी जम्पिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइम्बिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है। उत्तराखण्ड की यह झांकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दर्शायी गयी है।

चौहान ने कहा कि कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखण्ड की झांकी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” सबके लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है, हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।

#india delhi NARAD POSR NEWS narad post NARAD POST BREAKING news uttarakhand आकर्षण कर्त्तव्यपथ खेल जनसैलाब झलक झांकी दर्शक धरोहर परंपरा प्रदर्शन भव्यप्रदर्शन मंत्रमुग्ध मनोरंजन राजधानी रोमांच रोमांचकखेल संस्कृति सांस्कृतिकधरोहर सांस्कृतिकविरासत साहसिकखेल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article76वें गणतंत्र दिवस पर प्रबोवो सुबियांतो की ऐतिहासिक उपस्थिति
Next Article समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश: अधिकारियों को चेतावनी
Narad Post

Related Posts

त्रियुगीनारायण मंदिर बना वैवाहिक संस्कार की पहली पसंद

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

रेशम फेडरेशन के परिधानों में  फैशन का जलवा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

मुख्यमंत्री ने की “आपदा सखी योजना“ की घोषणा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

साईकिल से निकली मंत्री जी की फिटनेस रैली

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण मंदिर बना वैवाहिक संस्कार की पहली पसंद

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

त्रियुगीनारायण मंदिर बना वैवाहिक संस्कार की पहली पसंद: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण…

रेशम फेडरेशन के परिधानों में  फैशन का जलवा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

मुख्यमंत्री ने की “आपदा सखी योजना“ की घोषणा

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025

साईकिल से निकली मंत्री जी की फिटनेस रैली

Sponsor: Ananya SahgalJune 2, 2025
About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Contact:

Address: Rajpur Road, Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: +919389428391
Email: naradpostuk@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?