Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर…
Editor Pick

शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर…

Narad PostBy Narad PostSeptember 7, 2024Updated:September 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर में मैकेनाईज पार्किंग बनाने की कवायद शुरू।

 

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत समस्याओं के निराकरण हेतु जारी किए गए लैण्डलाईन एवं मोबाइल नम्बर।

 

प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी स्वयं एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग।

 

कूड़ा निस्तारण कार्य को धरातल पर प्रगति लाने हेतु गठित की पैट्रोलिंग टीम, जिसमें उप नगर आयुक्त सहित 8 वरिष्ठ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।

 

कूड़ा निस्तारण में प्रगति न लाने वाली कम्पनियों के होंगे लाईसेंस निरस्त।

 

कम्पनियों का दिया 45 दिन की मोहलत। कम्पनियों के कार्यों की प्रत्येक 15 दिन में होगी मॉनिटिरिंग।

 

90 गार्वेज प्वांइट पर नियमित हटेगा कूड़ा।

 

देहरादून, 07 सितम्बर 2024। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात्रि में नगर निगम के कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम से सम्बन्धित अन्य समस्याओं की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की समस्या को ठोस कार्ययोजना के तहत् सम्पादित करने हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित करते हुए नम्बर जारी किये। नगर निगम से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है, सभी शिकायतों होंगीे कम्प्यूट्रीकृत। प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग। नगर निगम परिसर में खाली भूमि पर आटोमैटिक/मैकेनाईज पार्किंग की कवायद शुरू करने के दिए दिशा निर्देश। साथ ही कूड़ा निस्तारण हेतु अनुबन्धित संस्थाए को की कार्य प्रगति न पाए जाने अनुबन्ध निरस्त करने की होगी कार्यवाही।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए मानसून हेतु स्थापित कंट्रोलरूम को नगर निगम से विभिन्न शिकायतों हेतु निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए, कंट्रोल रूम पर सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट, नगर निगम से संबंधित शिकायतें की जा सकेंगी।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, फागिंग, लार्वी साइडिल का छिड़काव, गार्वेज वनरेबल प्वांईट पर कूड़ा उठान की स्थिति आदि के संबंध में प्रातः 06 बजे अथवा रात्रि 10 बजे से आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस हेतु उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त सहित कुल 08 अधिकारियों की पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है।

 

जिलाधिकारी ने कूड़ा उठान हेतु अनुबन्धित ऐजेंसी को 45 दिन की मोहलत देते हुए निर्देश दिए कि रूटवार एवं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाए। प्रत्येक 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाली तथा कार्य प्रणाली में सुधार न लाने वाली कम्पनियों के विरूद्ध लाईसेंस निरस्तीरकण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में तीन ऐजेंसी इकोनवेस्ट मैनजेमेंट, वाटरग्रेस, सनराइज कूड़ा उठान का कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम के ऐप का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि जनमानस अपनी शिकायत ऐप के माध्यम से भी कर सकें।

 

जिलाधिकारी ने शहर पार्किंग की समस्या एवं सुव्यवस्था स्थापित किये जाने हेतु नगर निगम परिसर में मल्टी लेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग बनाए जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में मल्टी लेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग हेतु 15 स्थान चिन्हित किए गए हैं जिन पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

 

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदयाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अविनाश खन्ना सहित सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Dehradun news uttrakhand news Dm savin bansal
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी ख़बर : देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैंपल, नोटिस जारी
Next Article ‘‘मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे’’ : जिलाधिकारी देहरादून
Narad Post

Related Posts

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर 

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

Comments are closed.

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
ऋषिकेश

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक: हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा…

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर 

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?