Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ
देहरादून

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ

“Every beginning is the first step towards a new light”, imbibing this inspiring thought, the convocation and welcome of the students from all over the country who took admission in the nine schools of the university was held with great pomp.
Narad PostBy Narad PostAugust 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ :- शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। इसी भाव के साथ “ज्ञान से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और शिक्षा से ही भविष्य संवरता है” इस संदेश के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ हुआ। नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए सपनों के साथ विश्वविद्यालय में कदम रखते हुए छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे।

“हर शुरुआत एक नए उजाले की ओर पहला कदम है” इसी प्रेरक विचार को आत्मसात करते हुए विश्वविद्यालय के नौ स्कूलों में प्रवेश लेने वाले देशभर से आए छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ एवं स्वागत भव्यता के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर . कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉक्टर . लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रोफेसर डॉक्टर मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

नए सत्र में प्रवेश लेने वाले स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ़ एजुकेशन, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज़, स्कूल ऑफ़ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी, स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल साइंसेज़ के छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवेशी छात्रों ने बढ़ चढ़कर और उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर कुमुद सकलानी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को जीवन की दिशा निर्धारित करने वाले प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि “जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य महान हैं, तो प्रयास भी महान होने चाहिए। बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम कीजिए।

” कुलपति ने आगे कहा कि केवल अकादमिक उपलब्धियाँ ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्य और जीवन के सिद्धांत ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में बिताए अपने समय को चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के लिए उपयोग करें।

“सच्ची शिक्षा वही है, जो आपको योग्य प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाए” इन शब्दों के साथ कुलपति ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिभा से विश्वविद्यालय और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मनोरोग विभाग में विभागाध्यक्ष एवम् प्रोफेसर डॉ. शोभित गर्ग (मनोचिकित्सा विभाग एवं चेयरपर्सन काउंसलिंग कमेटी) ने तनाव प्रबन्धन एवम् पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचाव को टिप्स दिए। इस अवसर पर छात्रों को विश्वविद्यालय का परिचय एसजीआरआरईएम एवं एसजीआरआर विश्वविद्यालय पर आधारित 17 मिनट के वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से कराया गया।

विश्वविद्यालय को-ओर्डिनेटर डॉ. आर. पी. सिंह, कार्यक्रम में परीक्षानियंत्रक, डाॅ संजय शर्मा पोखरियाल ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनके भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा पोखरियाल ने छात्रों को विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम, डिग्री, सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्णं जानकारियां साझा की।

इस अवसर पर सीनियर छात्रों द्वारा योग पर आधारित नृत्य कार्यक्रम, नृत्य नाटिका और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृति कार्यक्रमों में बाॅलीवुड, गढ़वाली, पंजाबी एवम् नेपाली गीत-संगीत की धूम रही। दीक्षारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ श्रेया कोटनाला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन संयोजक प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर आइक्यूएसी की निदेशक प्रोफेसर, डॉ सोनिया गंभीर के साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के समस्त स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण समेत छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

#AcademicGrowth #AcademicJourney #CampusEvent #CampusUpdates #CampusVibes #CelebratingKnowledge #Convocation2025 #ConvocationCeremony #EducationalEvent #EducationGoals #EducationLife #EducationWorld #FutureBuilders #FutureLeaders #FutureReady #GraduationDay #HigherEducation #InspiringEducation #KnowledgeDay #KnowledgeFestival #KnowledgeMission #KnowledgePower #KnowledgeSharing #KnowledgeYatra #LearningGoals #LearningNeverStops #LearningPath #PathToSuccess #ScholarlyJourney #ShriGuruRamRaiUniversity #StudentAchievement #StudentDreams #StudentJourney #StudentLife #StudentSuccess #TransformingEducation #UniversityCelebration #UniversityEvent #UniversityLife #UniversitySpirit #UniversityUpdates #WisdomPath #YouthInEducation AcademicExcellence AcademicSuccess Dehradun EducationForAll EducationMatters EducationNews Inspiration khoji narad Motivation narad post narad post breaking news uttarakhand श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकौन हैं मनिका विश्वकर्मा… मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का जीता खिताब
Next Article भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार होगा पेपरलेस सत्र
Narad Post

Related Posts

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026

UttarakhandNews : कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम

February 11, 2026

UttarakhandCulture : फिल्म निर्माण पर प्रसून जोशी और CM धामी में वार्ता

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?