RudraprayagPolice : पुलिस अधीक्षक ने परखी जवानों की फिटनेस और अनुशासन :- रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। यह परेड पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे की उपस्थिति एवं उनके कुशल निर्देशन में हुई।
केला खाने के अचूक फायदे
इसके पश्चात, जवानों की शारीरिक दक्षता परखने हेतु दौड़ चाल से परेड का विधिवत शुभारम्भ किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं टोलीवार जवानों के पास जाकर उनकी वर्दी, शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को हमेशा चुस्त-दुरुस्त और साफ-सुथरी वर्दी में रहने के निर्देश दिए।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
परेड में जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जवानों द्वारा कदमताल, मार्च पास्ट और विभिन्न प्रकार की सशस्त्र ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।
शस्त्राभ्यास के दौरान शस्त्रों को खोलने, जोड़ने और उनके संचालन की बारीकियों का भी अभ्यास किया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में जवान पूर्णतः सजग और तैयार रहें।
