Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

February 11, 2026

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड
उत्तराखंड

दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड

Preparations are being finalised for the Char Dham Yatra starting from April.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड
दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड: अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, परिवहन विभाग की ओर से इस बार की यात्रा को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तैयारी की गई हैं, यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले ग्रीन कार्ड और फिर ट्रिप कार्ड बनवाना होगा, इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड 10 दिन के लिए वैध होगा जबकि, इसके बीच एक वाहन किसी भी धाम का दूसरा फेरा नहीं लगा पाएगा, आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया, प्रदेश के किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है।

इसे बनाने के लिए greencard.uk.gov.in पर लॉगइन करना होगा, यहां पर गाड़ी व चेसिस नंबर डालते ही वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज की जानकारी स्वत: ही अपलोड हो जाएगी, इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा, छोटे वाहनों के लिए 400 और बड़े वाहनों के लिए 600 रुपये के साथ यूजर चार्ज का भुगतान करना होगा।

आवेदन पूरा होने के बाद ग्रीन कार्ड की पर्ची मिलेगी, इस पर्ची को परिवहन कार्यालय में दिखाने पर वहां बैठा बाबू कंप्यूटर पर जानकारी दर्ज करेगा और आरआई वाहन की तकनीकी जांच करेंगे बताया, अप्रैल के पहले सप्ताह से ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी, पहला मौका उत्तराखंड के वाहनों को दिया जाएगा फिर दूसरे राज्य के वाहन आवेदन कर सकेंगे।यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया, यात्रा में जाने वाले वाहनों के टायर 173 इंच से अधिक और वाहन की चौड़ाई 2.6 मीटर से ज्यादा होने पर यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिलेगी, यह तकनीकी जांच पूरी होने के बाद वाहन स्वामी ग्रीन कार्ड ऑनलाइन खुद भी निकाल सकते हैं या फिर कार्यालय से भी निकलवा सकते हैं।

निशुल्क बनेगा ट्रिप कार्ड

ग्रीन कार्ड बनने के बाद greencard.uk.gov.in पर ही निशुल्क ट्रिप कार्ड बनाया जाएगा, साइट पर सिर्फ वाहन चालक को लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी जबकि, पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर बनाई लॉगइन आईडी के माध्यम से यात्रियों की जानकारी अपने आप ही दर्ज हो जाएगी। चारधाम में आने वाले वाहनों की चेकिंग ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कुठालगेट और हरबर्टपुर कटापत्थर में होगी, यहां परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन व ट्रिप कार्ड के साथ यात्रियों की भी जांच करेंगे।

चार जगह होगी वाहनों की चेकिंग

यात्रा पर आने के लिए तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा अगर कोई टूर एंड ट्रैवल कंपनी बिना पंजीकरण के यात्रियों को लाती है तो उसके खिलाफ धारा 193 के तहत कार्रवाई की जाएगी।जबकि, परिवहन विभाग से लाइसेंस प्राप्त टूर ऑपरेटर ही यात्रा में आ सकेंगे। ऐसे में टूर एंड ट्रैवल कंपनियों को सुझाव दिया जाता है कि अपने यात्रियों को पहले ही सूचित कर बता दिया जाए कि यात्रा में आने से पहले पंजीकरण करना अनिवार्य है, कोई भी गलत जानकारी न दें।

#CM #pushkarsinghdhami #india #SustainableTravel #TravelHacks 10DayTripCard AffordableCommute AffordableTravel BusTravel Dehradun EasyCommute JourneyMadeEasy narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news NewTravelFeatures PublicTransport PublicTransportTips SmartTravel TrainTravel TransportationCard TravelCard TravelConvenience TravelInStyle TravelWithEase TripCard TripPlanning uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमहंगाई में कैसे चलाएं घर
Next Article औरग़ज़ेब ने निखारा अभिनेता अक्षय खन्ना का कैरियर
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

By Narad PostFebruary 11, 20260

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी ! :- अब एक अजब गजब खबर बता…

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026

Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया

February 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?