Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandGITag : उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान
देहरादून

UttarakhandGITag : उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान

In the first phase, 24 development blocks covering an area of ​​30,000 hectares were selected, and in the second phase, 44 development blocks covering an area of ​​40,000 hectares were selected.
Narad PostBy Narad PostJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandGITag
UttarakhandGITag : उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandGITag : उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान :-  उत्तराखंड के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के 25 नए उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) के लिए चिन्हित किया गया है। यह जानकारी उन्होंने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग विभागों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दी।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उच्च स्तरीय बैठकों के कार्यवृत्त को उन्नति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, ताकि योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सेब की अतिसघन बागवानी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को तय लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। किसानों को अधिक प्रोत्साहन दिया जाए और उनसे संबंधित सभी देयकों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए राज्य में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।

‘हनी मिशन’ के तहत शहद उत्पादन को और अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ाया जाए तथा राज्य में उत्पादित शहद का ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही बागवानी और मौन पालन के क्षेत्र में जिन राज्यों ने उल्लेखनीय प्रगति की है, उनके अध्ययन के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीमों को भेजने के निर्देश दिए गए।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक उत्तराखंड के 29 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो चुका है, जिनमें से 18 कृषि एवं कृषि कल्याण से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य की 134 करोड़ रुपये की लागत वाली मोटा अनाज नीति के तहत मंडुवा, झंगोरा, रामदाना, कौणी और चीना को शामिल किया गया है।

पहले चरण में 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के 24 विकासखंडों और दूसरे चरण में 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के 44 विकासखंडों का चयन किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में पांच हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 5,386 मीट्रिक टन मोटे अनाज की खरीद की जा चुकी है।मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत आगामी वर्ष में नौ हजार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि जीआई टैग के लिए चिन्हित किए गए प्रमुख उत्पादों में पहाड़ी आलू, नींबू, कौसानी की चाय, नैनीताल-ज्योलिकोट का शहद, अल्मोड़ा की सिंगोडी मिठाई, काफल और हर्षिल की राजमा सहित कुल 25 उत्पाद शामिल हैं।

इन उत्पादों को जीआई टैग मिलने से स्थानीय किसानों, कारीगरों और उत्पादकों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी सहित प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश झा, दिलीप जावलकर, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, वी. षणमुगम, धीराज गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

25NewProducts AppleOrchards GeographicalIndication HoneyMission KausaniTea khojinarad KiwiProduction ManduaJhangora MilletsPolicy NainitalHoney naradpost naradpostbreakingnews OrganicHoney PahadiAloo pushkarsinghdhami SingodiSweets TraditionalProducts UttarakhandGITag
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandNews : हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार
Next Article FreeSanitaryPadsInSchools : मुफ्त सैनिटरी पैड दो , नहीं तो मान्यता रद्द – SC
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

By Narad PostFebruary 10, 20260

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी :-  उत्तराखंड विधानसभा में नेता…

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026

UttarakhandDisaster : यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

February 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?