Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड ने लागू की समान नागरिक संहिता, देशभर में हलचल
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने लागू की समान नागरिक संहिता, देशभर में हलचल

Today is a historic day when the much awaited Uniform Civil Code i.e. UCC is being implemented on Devbhoomi.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
सीएम पुष्कर सिंह धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड ने लागू की समान नागरिक संहिता, देशभर में हलचल : यूसीसी लागू होने के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी, आज एक ऐतिहासिक दिन है जब देवभूमि पर बहु प्रतीक्षित समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो रहा है। एक्सपर्ट्स की माने तो यूसीसी लागू होने के बाद प्रदेश में शादियों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च 2010 से पहले हुई शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है लेकिन इसके बाद हुई शादियों को पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए सरकार की ओर से एक अवधि निर्धारित की जाएगी, जिसके भीतर सभी को शादी का पंजीकरण करा लेना होगा।

इसके लिए सरकार यूसीसी के तहत शादियों के पंजीकरण को आसान बनाने की तैयारी कर रही है। विवाह के 6 महीने के भीतर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। हालांकि, अगर किसी ने पहले से ही शादी का पंजीकरण करा लिया है तो उसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्हें इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को देनी होगी। यूसीसी में अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट की गई है, जिसमें कहा गया है कि उप रजिस्ट्रार को आवेदन मिलने पर 15 दिनों के भीतर फैसला लेना जरूरी है।
अगर उप रजिस्ट्रार इस पर फैसला नहीं लेते तो यह अपने आप रजिस्ट्रार को ट्रांसफर हो जाएगा। अगर किसी का आवेदन अस्वीकृत होता है तो वह रजिस्ट्रार जनरल की कोर्ट में अपील कर सकता है। बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता आज पोर्टल की सीएम पुष्कर धामी सचिवालय से शुभारम्भ कर रहे हैं और इसके साथ ही आज से यूसीसी लागू हो  जाएगी। सीएम धामी ने एक बयान में कहा कि UCC को लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें कानून को चलाने के लिए नियमों की मंजूरी हासिल करना और इससे जुड़े अफसरों को ट्रेनिंग देना शामिल है. सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) समाज में एकरूपता लाएगी और सभी नागरिकों के लिए एक तरह के हक और जिम्मेदारियां तय करेगी.
#CM #india CivilCode CurrentAffairs2025 Dehradun EqualityForAll EqualityInLaw IndianConstitution IndianLaw IndiaPolitics LawAndOrder LawForEveryone LawReform narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PoliticalNews pushkarsinghdhami SamaNagrikSanhita SocialReform uttarakhand UttarakhandGovernment UttarakhandUpdates उत्तराखंड समाननागरिकसंहिता
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकैद और पहरे में क्यों रहती है बजट बनाने वाली स्पेशल टीम ?
Next Article एसजीआरआर संस्थान में देशभक्ति का जश्न – छात्र-शिक्षक एक साथ मनाए राष्ट्रीय पर्व!
Narad Post

Related Posts

 ChampawatHealthGift : आधुनिक फेको इमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण

March 16, 2026

LPGHomeDeliveryOnly : गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी से मिलेगा

March 16, 2026

LPGGasCrisis : गैस मामले में पैनिक न हों जनता, DM बंसल के नेतृत्व में कंट्रोल रूम एक्शन में 

March 14, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

By Narad PostMarch 31, 20260

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के…

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?