Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार
India

दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

"Veteran director Shyam Benegal passes away at the age of 90"
Narad PostBy Narad PostDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल
दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन : अद्भुत फिल्ममेकर थे श्याम बेनेगल जो अब नहीं रहे। वे 90 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्याम बेनेगल किडनी संबंधी दिक्कत से जूझ रहे थे। निधन से 9 दिन पहले ही बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।उनके जन्मदिन के जश्न में उनके फैमिली मेम्बर्स के साथ-साथ कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आज़मी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

श्याम बेनेगल को समानांतर सिनेमा के अग्रदूत के रूप में जाना जाता था। 1970 के दशक के बाद से उन्हें देश के सबसे महानतम फिल्ममेकर्स भी गिना जाता था। फिल्मों के लिए उन्होंने 18 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। 2005 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1976 में पद्मश्री और फिर 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। वे कोंकणी बोलने वाले चित्रपुर सारस्वत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका असली नाम श्याम सुंदर बेनेगल था। बताया जाता है कि उस वक्त श्याम बेनेगल सिर्फ 12 साल के थे, जब उन्होंने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल के कैमरे में पहली फिल्म शूट की थी। हैदराबाद की ओसमानिया यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स में एम.ए. करने वाले बेनेगल ने आगे जाकर हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की।

श्याम बेनेगल ने 1959 में बतौर कॉपीराइटर मुंबई बेस्ड ऐड एजेंसी लिंटास एडवरटाइजिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1962 में उन्होंने पहली बार डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘घर बेठा गंगा’ बनाई, जो गुजराती में थी। 1966 से 1973 के बीच बेनेगल ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाया और 1980-83 और 1989-92 तक दो बार इसके अध्यक्ष भी रहे। श्याम बेनेगल की पहली फीचर फिल्म ‘अंकुर’ 1974 में रिलीज हुई थी, जिसे सेकंड बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘निशांत’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘कलयुग’, ‘त्रिकाल’, ‘सरदारी बेगम’, ‘जुबेदा’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ और ‘मुजीब : द मेकिंग ऑफ़ नेशन’ शामिल हैं।

#bollywood 90 साल की उम्र में श्याम बेनेगल का निधन Mumbai narad post narad post breaking news दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के जनक श्याम बेनेगल का निधन भारतीय सिनेमा के स्तंभ श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन श्याम बेनेगल श्याम बेनेगल कला सिनेमा श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार श्याम बेनेगल का आखिरी वीडियो श्याम बेनेगल का निधन श्याम बेनेगल की फिल्में श्याम बेनेगल की मृत्यु श्याम बेनेगल की मृत्यु का कारण श्याम बेनेगल की मृत्यु कैसे हुई? श्याम बेनेगल डेथ श्याम बेनेगल निधन श्याम बेनेगल निर्देशक श्याम बेनेगल परिवार का बयान श्याम बेनेगल फिल्में श्याम बेनेगल बीमार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleअब 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को नहीं किया जाएगा प्रमोट, सरकार ने ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ किया खत्म
Next Article आखिर मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी?
Narad Post

Related Posts

DharmendraLastFilm : कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म Ikkis ? जानिए खास बातें

January 3, 2026

DharmendraDeath : हरिद्वार में अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित, सनी और बॉबी देओल संग मौजूद रहा परिवार

December 4, 2025

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

By Narad PostFebruary 13, 20260

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग :-  धर्मनगरी हरिद्वार में एक…

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?