शाहरुख खान संग विक्रांत मैसी बने बेस्ट एक्टर :- साल 2023 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विनर्स के नाम अनाउंस कर दिए गए हैं। शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्हें उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी ‘जवान’ के लिए अवॉर्ड मिला है। शाहरुख के अलावा विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। रानी मुखर्जी को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है, उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए।
भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 35 साल के करियर में पहली बार शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इस बार बेस्ट एक्टर का यह अवॉर्ड दो अभिनेताओ को सम्मिलित रूप से दिया गया है।
शाहरुख के साथ विक्रांत मैसी ने ये अवॉर्ड मिला है। उन्हें उनकी सुपरहिट फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी ’12वीं फेल’ को मिला है। जबकि बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला है।
इस बार 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए फीचर फिल्मों के 332 नॉमिनेशन और 115 नॉन फीचर फिल्मों को नॉमिनेशन मिलाा। इनमें 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया। कई हफ्तों के मूल्यांकन के बाद जूरी ने शुक्रवार, 1 अगस्त की शाम 4 बजे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद शाम करीब 6 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। चेयरमैन ऑफ सेंट्रल जूरी पैनल आशुतोष गोवारिकर रहे, जो कि खुद मशहूर फिल्ममेकर हैं।