Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

March 31, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
उत्तराखंड

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

The Chief Minister directed the officials to conduct intensive checking campaigns on the borders with Nepal and keep a special vigil on the activities of any anti-social or disruptive elements there.
Narad PostBy Narad PostSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट
उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पड़ोसी देश नेपाल में हाल के दिनों में उत्पन्न हुए राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के तीन सीमांत जनपदों—चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर—के जिला प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नेपाल से सटी उत्तराखण्ड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर संपूर्ण स्थिति की समीक्षा की गई |

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेपाल से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएं और वहां किसी भी असामाजिक या उत्पाती तत्व की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी भी सतत रूप से की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसाने वाले कंटेंट पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

क्लिक करें और देखें  :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों एवं SSB के साथ निरंतर संपर्क व समन्वय बनाकर कार्य करें। सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, स्थानीय ग्राम समितियों, पुलिस बल एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक भागीदारी से निगरानी व्यवस्था को सशक्त बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीमाओं से लगे प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सीमा पार से होने वाले आवागमन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने भारत सरकार द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के भी आदेश दिए।

बैठक में सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चुनौतियों, सामुदायिक भागीदारी, खुफिया सूचना तंत्र की मजबूती, तथा केंद्रीय एजेंसियों से तालमेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं मंडलायुक्त, कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, तथा चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#AlertAtBorder #BorderControl #BorderIssue #BorderMonitoring #BorderNews #BorderPatrol #BorderSafety #BorderSecurity #BorderTensions #BreakingAlert #CivilDisorder #CivilUnrest #CMDirective #CMPushkarDhami #CrisisUpdate #GovernmentOrder #IndiaNepalBorder #IndianSecurity #NepalCrisis #NepalDemonstration #NepalIndiaRelations #NepalPoliticalCrisis #NepalProtests #NepalProtests2025 #NepalProtestUpdate #NepalUpdate #NepalViolence #NepalViolentProtests #PoliticalUnrest #ProtestAlert #ProtestInNepal #ProtestNews #RegionalAlert #RegionalStability #SafetyAlert #SouthAsiaNews #UttarakhandAlert #uttarakhandpolice BorderAlert BreakingNews CMDhami indianews khoji narad LawAndOrder narad post narad post breaking news narendra modi nepal PoliticalProtest PoliticalUpdate Pushkar Singh Dhami SecurityAlert SecurityMeasures uttarakhand UttarakhandCM UttarakhandEvents UttarakhandNews UttarakhandUpdate उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट नेपाल में हिंसक प्रदर्शन सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleटूर ऑपरेटर अपने ऑफिस उत्तराखंड में भी खोलें: महाराज
Next Article डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल
Narad Post

Related Posts

VaishnoDeviYatraUpdate : माता वैष्णो देवी यात्रा में अस्थायी रूप से लगी रोक

March 30, 2026

DhamiCabinet : अभी-अभी न‌ई नवेली धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

March 25, 2026

UttarakhandAssembly : क्या आने वाला है जनसंख्या नियंत्रण कानून ?

March 14, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

By Narad PostMarch 31, 20260

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के…

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026

YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना

March 31, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?