Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

March 12, 2026

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 15 अगस्त नहीं, गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न?
देश

15 अगस्त नहीं, गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न?

Goa remained under colonial rule until 19 December 1961. That is, it became independent 14 years after India got independence from the British.
Narad PostBy Narad PostAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
आजादी का जश्न
आजादी का जश्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

15 अगस्त नहीं, गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न? :- हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. देशवासी आजादी के जश्न में डूबे हुए नजर आते हैं. गोवा के लिए भी यह उत्साह का दिन है, लेकिन इस राज्य को आजादी इस दिन नहीं मिली थी. इसकी ऐतिहासिक वजह है. भारतीय अंग्रेजों के देश छोड़ने और आजादी मिलने के जश्न को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन गोवा में 1510 से पुर्तगाली उपनिवेश था. अंग्रेजों के भारत में पैर रखने और देश को छोड़ने के बाद भी यहां पुर्तगालियों को शासन था. भारत को आजादी मिलने के बाद भी पुर्तगालियों ने सत्ता सौंपने से इंकार कर दिया था ।

यही वजह थी कि 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को, गोवा को छोड़कर हिन्दुस्तान के सभी हिस्सों को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी. अब जान लेते हैं कि गोवा को आजादी कब और कैसे मिली।

गोवा को आजादी मिलने में 14 साल क्यों लगे?

19 दिसंबर 1961 तक गोवा औपनिवेशिक शासन के अधीन रहा. यानी भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने के 14 साल बाद यह आजाद हुआ. गोवा 1510 से ही पुर्तगाली उपनिवेश था. 1600 में अंग्रेजों के भारत में कदम रखने से बहुत पहले. अंग्रेजों के चले जाने और भारत के एक संप्रभु राष्ट्र बन जाने के काफी समय बाद भी पुर्तगालियों ने इसकी सत्ता सौंपने से इनकार कर दिया।

19वीं शताब्दी में विद्रोह और बगावत की आवाज ऊंची होती जा रही थी. लेकिन गोवा मुक्ति आंदोलन राज्य से यूरोपीय शक्तियों को बाहर निकालने के लिए उस तरह से एकजुट नहीं हो पा रहा था, जैसा की पूरे देश में आंदोलन छिड़ा हुआ था. तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कई असफल वार्ताओं के बाद भारत ने निर्णय लिया कि गोवा को देश के बाकी हिस्सों के साथ जोड़ने और यहां दशकों से चले आ रहे पुर्तगाली शासन को खत्म किया जाए।

यह तय किया गया कि यहां पुर्तगाली शासन को खत्म करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप बहुत जरूरी है. 18 दिसंबर1961 को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर सशस्त्र कार्रवाई की. इसे ‘ऑपरेशन विजय’ कहा गया. पूरे ऑपरेशन के दौरान गोवा में केवल 3,300 पुर्तगाली सैनिक थे. पुर्तगालियों को भारत के सामने झुकना पड़ा और अपदस्थ गवर्नर जनरल मैनुअल एंटोनियो वासालो-ए सिल्वा ने आत्मसमर्पण किया. 18 दिसंबर की शाम 6 बजे सचिवालय के सामने लगे पुर्तगाली झंडे हटाकर आत्मसमर्पण का संकेत देने के लिए एक सफेद झंडा फहराया गया।

कब फहराया गया भारतीय तिरंगा?

19 दिसंबर की सुबह, मेजर जनरल कैंडेथ ने सचिवालय के सामने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस ऑपरेशन में भारत के सात युवा वीर नौसैनिक और अन्य कार्मिक शहीद हो गए थे. इस दिन को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया है. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “भारतीय नौसेना के जहाज गोमांतक पर युद्ध स्मारक का निर्माण सात युवा बहादुर नाविकों और अन्य कर्मियों की याद में किया गया है, जिन्होंने 19 दिसंबर 1961 को भारतीय नौसेना के “ऑपरेशन विजय” में अपने प्राणों की आहुति दी थी.” 19 दिसम्बर या गोवा मुक्ति दिवस का गोवा राज्य में बहुत महत्व है और इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

#Goa1961 #GoaAdventure #GoaArt #GoaBeach #GoaBeachLife #GoaBeauty #GoaCelebration #GoaCulture #GoaDiaries #GoaEvent #GoaEvents #GoaExplore #GoaFeel #GoaFestival #GoaFestivities #GoaFreedom #GoaHeritage #GoaHistory #GoaHoliday #GoaIndependence #GoaJourney #GoaLand #GoaLegacy #GoaLiberation #GoaLiberationDay #GoaLife #GoaLifestyle #GoaLove #GoaLovers #GoaMemories #GoaMoments #GoaNature #GoaNews #GoaParadise #GoaPeople #GoaPride #GoaPrideDay. #GoaScene #GoaSeason #GoaSpirit #GoaStory #GoaSunset #GoaTime #GoaToday #GoaTourism #GoaTradition #GoaTravel #GoaTrip #GoaVibes 15 अगस्त नहीं khoji narad narad post narad post breaking news गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न?
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleशादीशुदा जोड़ों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Next Article सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में चला रही अभियान
Narad Post

Related Posts

DMBansal : डीएम बंसल बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

February 4, 2026

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

By Narad PostMarch 12, 20260

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती :-  वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न…

IPL 2026: Virat Kohli ने लंदन में शुरू की तैयारी

March 12, 2026

YagyaChikitsa : 50 से ज्यादा रोग दूर कर सकती है यज्ञ चिकित्सा

March 12, 2026

YouthCongressProtest : महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी – कांग्रेस

March 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?