Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही
उत्तराखंड

खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही

Small scale landslide dam outburst floods occurred at many places
Narad PostBy Narad PostSeptember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
2.51 lakh tonnes of debris from Kheerganga caused devastation in Dharali
खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही :-  उत्तरकाशी के धराली में पांच अगस्त को खेरा गाड (खीरगंगा) के 2,50,885 टन मलबे ने तबाही मचाई थी। हर्षिल अब भी खतरे में है। सचिव आईटी नितेश झा के निर्देश पर गठित वैज्ञानिक समिति ने इस आपदा की पहली रिपोर्ट सौंप दी है। विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों ने एकमत होकर बताया है कि ऊपर तेज बारिश से भूस्खलन बांध के टूटने के कारण यह आपदा आई।

धराली आपदा को लेकर बीते दिनों यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत की अध्यक्षता में एक वैज्ञानिक समिति गठित हुई थी। इसमें आईआईआरएस, वाडिया के वैज्ञानिक भी शामिल थे। समिति ने लिडार सर्वे, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के ड्रोन सर्वे, स्थानीय लोगों से बातचीत, सेटेलाइट अध्ययन के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है, जो कि इस आपदा की पहली वैज्ञानिक रिपोर्ट है।

कई स्थानों पर छोटे पैमाने पर लैंडस्लाइड डेम आउटबर्स्ट फ्लड हुए उत्पन्न

समिति ने बताया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के कारण ये तबाही हुई। यह आपदा जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती भारी वर्षा का परिणाम है, जिसने मुरैनी और भूस्खलन से उत्पन्न मलबे के साथ पानी को लेकर तेज बाढ़ का रूप दिया।

खेरा गाड में आए मलबे के कारण न केवल भूस्खलन हुआ बल्कि कई स्थानों पर छोटे पैमाने पर लैंडस्लाइड डेम आउटबर्स्ट फ्लड (एलएलओएफ) भी उत्पन्न हुए।समिति के अनुसार, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4000 मीटर से ऊपर वर्षा के कारण मिट्टी की ताकत में कमी आई। जिससे भूस्खलन और मलबे का बहाव शुरू हो गया। पानी के दबाव से भी पहाड़ियों की संरचना में असंतुलन पैदा हुआ। इससे कई जगहों पर भूस्खलन और मलबे के प्रवाह में इजाफा हुआ।

लिडार सर्वे से पता चला, कितना बढ़ गया था मलबा

समिति ने एसडीआरएफ, एनआईएम, सेना की तिरंगा टीम के सहयोग से ऊंचाई वाले स्थानों का निरीक्षण किया। धराली क्षेत्र में लिडार से किए गए सर्वे में यह पाया गया कि अब फैन का क्षेत्रफल 0.151 वर्ग किलोमीटर हो गया है। पहले यह क्षेत्रफल 0.74 वर्ग किलोमीटर था। इस मलबे में 2,50,885 टन मलबा डंप हुआ था।

5000 मीटर से नीचे 2570 मीटर आया मलबा

अध्ययन में ये पाया गया कि खेरा गाड के ऊपर 5000 मीटर की ऊंचाई पर भू-स्खलन सक्रिय था। मौसम विभाग के मुताबिक तो हर्षिल क्षेत्र में पांच अगस्त को आठ मिमी और पूरे उत्तरकाशी में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुईए लेकिन धराली आपदा के बाद भागीरथी नदी में आया उफान पानी की कहानी बयां कर रहा है।

ये भी पाया गया कि यह तबाही 5000 मीटर की ऊंचाई सी नीचे धराली में 2570 मीटर तक पूरे वेग से आई। ताजे मलबे और खड़ी ढलानों के कारण मलबे के प्रवाह में इजाफा हुआ।

124 साल की बारिश का आंकड़ा, 0.57 मिमी प्रतिवर्ष बढ़ रही बारिश

वैज्ञानिकों ने 124 साल में हुई बारिश की भी पड़ताल की। 1901 से 2024 के बीच इस क्षेत्र में मानसून सीजन में होने वाली बारिश में 0.57 मिमी प्रति वर्ष की दर से बढ़ोतरी हो रही है। न केवल मानसून बल्कि प्री मानसून में भी यहां बारिश तेजी से बढ़ रही है। समिति के अनुसार, मलबे की बाढ़ पूरी तरह से जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ी हुई वर्षा का परिणाम है।

क्लाइमेट-इंड्यूस्ड मलबे फ्लो (सीआईडीएफ) की घटनाएं आने वाले वर्षों में और बढ़ सकती हैं, जिससे उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबे के प्रवाह में इजाफा हो सकता है। हर्षिल क्षेत्र में भी ऐसे खतरों का अनुमान है क्योंकि यह भी पहाड़ी ढलानों पर स्थित है।

#ClimateCrisis #DebrisClearing #DebrisDisaster #DebrisRemoval #DisasterAffected #DisasterAlert #DisasterCoverage #DisasterCrisis #DisasterEvents #DisasterHelpline #DisasterInvestigation #DisasterNews #DisasterPhotography #DisasterSituation #DisasterSituationReport #DisasterSituationUpdate #DisasterStrike #DisasterUpdate #DisasterVideo #FloodDebris #Khirganga #KhirgangaDebris #KhirgangaNews #LandslideImpact #LandslideRescue #MountainDisaster #MountainDisasterNews #MountainLandslide #NaturalCalamity #NaturalDisasterNews #ReliefWork #RescueOperations #RescueTeam #UttarakhandDisaster #WeatherImpact BreakingNews ClimateChangeImpact DisasterAwareness DisasterManagement DisasterPreparedness DisasterRelief disasterzone EmergencyResponse EnvironmentalDisaster EnvironmentalImpact HeavyRainfall khoji narad landslide narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami uttarakhand uttarakhand aapda news UttarakhandNews uttarakhandweather uttarkashi aapda news WeatherAlert खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदून में यमुना कॉलोनी के पुनर्विकास पर मंथन शुरू
Next Article देहरादून में सजेगा अनोखा रावण ! तैयारियां शुरू
Narad Post

Related Posts

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

November 12, 2025

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Uttarakhand land law : वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे: मुख्य सचिव

By Narad PostNovember 12, 20250

Uttarakhand land law :  वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से क्रय- विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे :-  मुख्य…

Narcissistic Partner : कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है नार्सिसिस्ट?

November 12, 2025

Darbar Sahib : दरबार साहिब में स्पीकर खण्डूरी ने झुकाए शीश

November 12, 2025

Dharmendra Health : धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी

November 11, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?