Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

April 17, 2026

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandAgricultureCrisis : खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब
उत्तराखंड

UttarakhandAgricultureCrisis : खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब

There was also a decline in ginger, peas and rice.
Narad PostBy Narad PostDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandAgricultureCrisis
UttarakhandAgricultureCrisis खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandAgricultureCrisis : खेती पर बड़ा संकट, 25 साल में 27% जमीन हुई गायब :- उत्तराखंड में साल 2025 खेती-किसानी के लिहाज से निराशाजनक साबित हुआ है। सरकारी आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि राज्य में अधिकांश प्रमुख फसलों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर गढ़वाल मंडल में यह स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
सीमित संसाधन, घटती कृषि भूमि और बढ़ती लागत के बीच किसान लगातार हतोत्साहित हो रहे हैं।राज्य की बड़ी आबादी आज भी कृषि और पशुपालन पर निर्भर है, लेकिन बदलते मौसम, जंगली जानवरों का बढ़ता खतरा, सिंचाई सुविधाओं की कमी और योजनाओं का अपेक्षित लाभ न मिल पाने से खेती अब घाटे का सौदा बनती जा रही है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में आलू का कुल उत्पादन 1 लाख 29 हजार 920 मीट्रिक टन रहा। यह 2024 से थोड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन 2022 के मुकाबले करीब 23 हजार मीट्रिक टन की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह दालों का उत्पादन भी घटकर 48 हजार 56 मीट्रिक टन रह गया, जो तीन साल पहले के मुकाबले लगभग 9 हजार मीट्रिक टन कम है। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ा है।

अदरक, मटर और चावल में भी गिरावट

आलू और दालों के अलावा अदरक, मटर, चावल जैसी कई फसलों में भी उत्पादन कमजोर रहा है। खासतौर पर गढ़वाल क्षेत्र में नकदी फसलों का उत्पादन तेजी से घटा है। किसानों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बनाई गई योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित नहीं हो पा रही हैं।

गेहूं में राहत, चावल में फिर निराशा

जहां गेहूं के उत्पादन में कुछ राहत देखने को मिली है। साल 2025 में गेहूं का उत्पादन बढ़कर 9 लाख 39 हजार मीट्रिक टन पहुंचा, वहीं चावल के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई। 2022 के मुकाबले 2025 में चावल का उत्पादन करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन कम हो गया।

तेजी से घट रही कृषि भूमि

प्रदेश के लिए सबसे बड़ी चिंता घटती कृषि भूमि है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में राज्य की करीब 27 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि खत्म हो चुकी है। राज्य गठन के समय जहां 7.70 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि थी, वह अब घटकर लगभग 5.68 लाख हेक्टेयर रह गई है। विकास कार्यों और शहरीकरण ने खेती को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सिंचाई और जंगली जानवर बड़ी चुनौती

राज्य की कुल कृषि भूमि में से केवल 3.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश पर निर्भर खेती मौसम की मार झेल रही है।

वहीं, बंदर, सूअर, हाथी जैसे जंगली जानवर किसानों की फसलों और पशुपालन को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।किसानों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस नीतिगत फैसले, सुरक्षा, उचित मूल्य और आधुनिक सुविधाएं नहीं दी गईं, तो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की खेती और अधिक संकट में चली जाएगी। खेती को बचाने के लिए अब बड़े और प्रभावी कदम उठाना अनिवार्य हो गया है।

AgricultureInHimalayanRegion AgricultureLandDecrease AgricultureLossData AgricultureMinisterGaneshJoshi AgricultureStatisticsIndia ClimateImpactOnFarming CropProductionDecrease DeclineInCropProduction DecreasingFarmLand Dehradun FarmerChallengesIndia FarmerIncomeDrop FarmerSupportSchemes FarmingCrisisIndia FarmingInUttarakhand FarmingPolicyFailure GarhwalRegionFarming GingerProductionDrop IndiaAgricultureNews2025 IrrigationProblemsIndia khojinarad LossOfAgriculturalLand MountainFarmingUttarakhand naradpost naradpostbreakingnews OrganicFarmingUttarakhand PotatoProduction2025 RiceYieldDecline RuralDevelopmentUttarakhand SoilErosionUttarakhand UrbanizationImpactFarming uttarakhand UttarakhandAgricultureCrisis UttarakhandFarmers WildAnimalsDestroyCrops
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articledrivinglicencemobilenumberupdate : ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
Next Article Modi2025 : पीएम मोदी के लिए कैसा रहा साल 2025 ?
Narad Post

Related Posts

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

April 17, 2026

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026

BadrinathDham : कितनी चाबी से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट ?

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

By Narad PostApril 17, 20260

WomenReservation :  भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून :-  देश में महिलाओं की…

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026

BadrinathDham : कितनी चाबी से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट ?

April 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?