Uttarakhand Folk Festival Igas : राज्य स्थापना के 25 वर्ष – कला उत्सव में जुटे सेलेब्रिटी :- बीते दिनों उत्तराखंड (Uttarakhand) के पारंपरिक लोक पर्व इगास (Traditional folk festival Igas) पर देशभर (nationwide) से देहरादून (Dehradun) पहुंचे प्रमुख फ़िल्म व कॉमेडी कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) से भेंट की। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कला उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने हेतु देशभर के लोकप्रिय हास्य व फ़िल्म कलाकार राजधानी पहुंचे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम देने, स्थानीय परंपराओं को संरक्षित करने और देवभूमि (Devbhoomi) की नवाचार एवं पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक आयोजनों में देश के प्रख्यात कलाकारों की भागीदारी से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलती है तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान प्राप्त होती है।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुलाकात के दौरान कॉमेडी जगत के प्रसिद्ध कलाकार कृष्णा अभिषेक (Artist Krushna Abhishek) , हेमंत पांडे (Hemant Pandey) , हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) सहित अनेक चर्चित कलाकार उपस्थित रहे।
कलाकारों ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) के साथ सांस्कृतिक संवाद साझा किया तथा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक ऊर्जा की सराहना की। कलाकारों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति (Culture of Uttarakhand) , प्रकृति और लोगों के उत्साह से उन्हें अत्यंत प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
