KedarnathHelicopterFareFixed : तय हुआ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया :- केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवाएं चलाई जाती हैं. इनमें से गुप्तकाशी और फाटा से चलने वाली हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, सिरसी से संचालित हेली सेवा के किराए में कमी की गई है.केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवा के किराए में बदलाव किया गया है. केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवाएं चलाई जाती हैं. इनमें से गुप्तकाशी और फाटा से चलने वाली हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, सिरसी से संचालित हेली सेवा के किराए में कमी की गई है।
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन हेलीपैड- गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित की जाती है. यानी इन तीनों स्थानों से केदारनाथ के लिए शटल हेली सेवा की सुविधा उपलब्ध है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए किराए तय कर दिए हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने का किराया कम किया गया है, जबकि फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया गया है. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से शुरू की जाएगी।
केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. ऐसे में केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. चारों धामों में अब तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए ही किए गए हैं. 7 मार्च से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन में अब तक केदारनाथ धाम के लिए 3 लाख 61 हजार 668 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं. वहीं कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
21 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. यह सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जाएगी. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें 8 ऑपरेटर कंपनियों का चयन किया गया है. इनमें गुप्तकाशी से 2 कंपनियां, फाटा से 4 कंपनियां और सिरसी से 2 कंपनियां हेली सेवा का संचालन करेंगी।
