Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

December 31, 2025

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का 89वां जन्मदिन
Uncategorized

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का 89वां जन्मदिन

This Bollywood legend is still active at the age of 89.
Narad PostBy Narad PostSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का 89वां जन्मदिन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का 89वां जन्मदिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता :  प्रेम चोपड़ा आज 88 वर्ष के हो गये। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ। वह अपने छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थे। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से स्रातक की शिक्षा पूरी की। इस दौरान वह कॉलेज में अभिनय भी किया करते थे। स्रातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रेम चोपड़ा ने निश्चय किया कि वह अभिनेता के रूप फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायेगे। हालांकि उनके पिता चाहते थे वह डॉक्टर बने लेकिन उन्होंने अपने पिता से साफ शब्द में कह दिया कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं। अपने सपने को साकार करने के लिये वह पचास के दशक के अंतिम वर्षो में मुंबई आ गये।

मुंबई आने के बाद प्रेम चोपड़ा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।अपने जीवन यापन के लिये वह टाईम्स ऑफ इंडिया के सर्कुलेशन विभाग में काम करने लगे। इस दौरान फिल्मों में काम करने के लिये वह संघर्षरत रहे। इस बीच उन्हें एक पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह में काम करने का अवसर मिला।वर्ष 1960 में प्रदर्शित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट हुयी और वह दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक कामयाब हो गए।

प्रेम चोपड़ा की एक अहम फिल्म वो कौन थी प्रदर्शित हुयी। राज खोसला के निर्देशन में बनीं मनोज कुमार और साधना की मुख्य भूमिका वाली रहस्य और रोमांच से भरी इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा खलनायक की भूमिका में दिखाई दिये। फिल्म सफल रही और वह हिंदी फिल्मों में खलनायक के रूप में कुछ तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

वर्ष 1965 में प्रेम चोपड़ा की एक महत्वपूर्ण फिल्म शहीद प्रदर्शित हुयी। देश भक्ति के जज्बे से परिपूर्ण इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार से दर्शको का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्हें तीसरी मंजिल और मेरा साया जैसी फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला। इन फिल्मों में उनके अभिनय के विविध रूप देखने को मिले।

वर्ष 1967 में प्रेम चोपड़ा को निर्माता- निर्देशक मनोज कुमार की फिल्म उपकार में काम करने का अवसर मिला। जय जवान जय किसान के नारे पर बनी इस फिल्म में उन्होंने मनोज कुमार के भाई की भूमिका निभाई। उनकी यह भूमिका काफी हद तक ग्रे शेडस लिये हुयी थी। इसके बावजूद वह दर्शको की सहानुभूति पाने में कामयाब रहे।

फिल्म उपकार की कामयाबी के बाद प्रेम चोपड़ा को कई अच्छी और बड़े बजट की फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये जिनमें एराउंड द वर्ल्ड, झुक गया आसमान,डोली,दो रास्ते,पूरब और पश्चिम,प्रेम पुजारी, कटी पतंग, दो रास्ते, हरे रामा हरे कृष्णा, गोरा और काला और अपराध जैसी फिल्में शामिल थी।

इन फिल्मों में उन्हें देवानंद, राजकपूर, राजेश खन्ना और राजेन्द्र कुमार जैसे सितारों के साथ काम करने का अवसर मिला और वह सफलता की नयी बुलंदियों पर पहुंच गए। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म बॉबी प्रेम चोपड़ा के सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी।बॉलीवुड के पहले शो मैन राजकपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक मवाली गुंडे की एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिये।

इस फिल्म में उनका बोला गया यह संवाद प्रेम नाम है मेरा प्रेम चोपड़ा दर्शको के जेहन में आज भी ताजा है। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म दो अनजाने प्रेम चोपड़ा की एक और अहम फिल्म साबित हुयी। अमिताभ बच्चन और रेखा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन के दोस्त की भूमिका निभाई थी। अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गये।

 

#bollywood actor's 89th birthday amitabh bachchan narad post prem chopra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकबाड़ की साइकिल से ओलंपिक में कांस्य पदक की कहानी
Next Article मिस यूनिवर्स इंडिया 2024
Narad Post

Related Posts

UttarakhandHerbalEconomy : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन व मार्केटिंग पर दें जोर’

December 6, 2025

DharmendraDeath : हरिद्वार में अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित, सनी और बॉबी देओल संग मौजूद रहा परिवार

December 4, 2025

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

By Narad PostDecember 31, 20250

1January2026Rules : 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम  :-  साल 2025 की विदाई…

CongressProtest :  भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

December 31, 2025

 ChamoliPolice : पुलिस अधीक्षक ने दी घायलों और घटना की पूरी जानकारी

December 31, 2025

 AuliTourism : नव वर्ष से पहले पर्यटकों से पुलिस की अपील

December 31, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?