Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SweetShopInspection : त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा

November 4, 2026

SongRiver : सोंग नदी की सेहत जांचेगा’बायो इंडिकेटर’

November 4, 2026

BombayHighCourt : अश्लील AI तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं हाईकोर्ट

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ नोटिस? सूचना आयोग ने दिए जांच के निर्देश
देहरादून

UttarakhandNews : फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ नोटिस? सूचना आयोग ने दिए जांच के निर्देश

The Information Commission has issued instructions for an inquiry.
Narad PostBy Narad PostNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews : फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ नोटिस? सूचना आयोग ने दिए जांच के निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNews : फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ नोटिस? सूचना आयोग ने दिए जांच के निर्देश :-  उत्तराखंड में श्रम विभाग की ओर से मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट, सिडकुल को जारी टैक्स वसूली के नोटिस पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगा है. मामले की सुनवाई के बाद उत्तराखंड सूचना आयोग ने इसे विभागीय अनियमितता से जुड़ा विषय मानते हुए जांच के लिए अपने आदेश की प्रति श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला सुरेश चंद्र आर्य की ओर से दायर आरटीआई और उसके बाद सूचना आयोग में दाखिल की गई द्वितीय अपील से जुड़ा है. आरोप है कि उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर अस्पताल को टैक्स बकाया जमा करने का नोटिस जारी किया गया था।

21 लाख रुपये की वसूली

सुरेश चंद्र आर्य ने श्रम विभाग के संबंधित कार्यालय में आरटीआई आवेदन देकर उन दस्तावेजों की प्रतियां मांगी थीं, जिनके आधार पर मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट, सिडकुल से टैक्स बकाया वसूलने की कार्रवाई की गई थी. उनका कहना था कि इन दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।

सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान सामने आया कि संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर वाले नोटिस के आधार पर अस्पताल से 21,85,251 रुपये का टैक्स प्राप्त किया जा चुका है. इसके अलावा अस्पताल पर 9,88,970 रुपये का टैक्स अभी बकाया बताया गया है, जिसकी वसूली के लिए विभागीय कार्रवाई जारी है।

सूचना आयोग ने दिए जांच के निर्देश

सुरेश चंद्र आर्य ने आयोग के समक्ष उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और अपने पक्ष में दिए गए तर्कों के जरिए दावा किया कि नोटिस पर दर्ज हस्ताक्षर उनके नहीं हैं. आरटीआई के तहत विभाग से अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पहले विभागीय अपील की थी. वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने सूचना आयोग में द्वितीय अपील दाखिल की।

मामले की सुनवाई करते हुए सूचना आयुक्त दलीप सिंह आर्य ने कहा कि इस प्रकरण का मूल उद्देश्य केवल सूचना प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रम विभाग में हुई कथित अनियमितता को सामने लाना है।

उन्होंने सुरेश चंद्र आर्य को उचित जांच के लिए उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करने की सलाह दी.आयोग ने मामले की वास्तविकता सामने लाने के उद्देश्य से अपने आदेश की प्रति श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि कथित फर्जी हस्ताक्षर और नोटिस जारी करने से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच हो सके।

FakeSignatureAllegation InvestigationOrder Copy Keywords khojinarad LaborDepartmentCase MetroHospitalSIDCUL naradpost RTICase TaxRecoveryCase UttarakhandInformationCommission UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDhamiGovernmentBonus : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात!
Next Article DisasterManagementDay : प्रतिवर्ष 28 नवम्बर को आपदा प्रबंधन दिवस मनायेगा उत्तराखंड
Narad Post

Related Posts

SweetShopInspection : त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा

November 4, 2026

SongRiver : सोंग नदी की सेहत जांचेगा’बायो इंडिकेटर’

November 4, 2026

BombayHighCourt : अश्लील AI तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं हाईकोर्ट

November 4, 2026

KhatimaNews : खटीमा से मां-बेटे जैसा रिश्ता भावुक हुए धामी

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SweetShopInspection : त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा

By Narad PostNovember 4, 20260

मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज. निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों…

SongRiver : सोंग नदी की सेहत जांचेगा’बायो इंडिकेटर’

November 4, 2026

BombayHighCourt : अश्लील AI तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं हाईकोर्ट

November 4, 2026

KhatimaNews : खटीमा से मां-बेटे जैसा रिश्ता भावुक हुए धामी

November 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?