Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

February 11, 2026

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IPL 2025: इस बार तीन गुना ज्यादा पाकर इस खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड
देश

IPL 2025: इस बार तीन गुना ज्यादा पाकर इस खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

Mega auction of IPL 2025 continues.
Sponsored By: Ananya SahgalNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
आईपीएल 2025
आईपीएल 2025
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 IPL 2025 के मेगा ऑक्शन जारी है। नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।
आईपीएल 2008 से खेला जा रहा है। पहले सीजन नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे और इसके बाद टीम ने कभी उन्हें रिलीज नहीं किया। 2016 और 2017 में टीम के सस्पेंड होने पर ही सिर्फ वह दूसरी फ्रेंचाइजी से खेले थे। वहीं, मेगा नीलामी 2011 में भी हुई थी। इसे हर तीन साल पर आधिकारिक तौर पर शेड्यूल किया गया था। 2011 के बाद 2014, 2018 और 2022 में मेगा नीलामी हुई थी। 2011 की मेगा नीलामी में गौतम गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वहीं, 2014 की मेगा नीलामी में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे रहे थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे रहे थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब पंत सबसे महंगे रहे हैं और 27 करोड़ रुपये में लखनऊ ने उन्हें साइन किया। धोनी की कीमत से अभी की कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

बाकी वर्षों की नीलामी यानी मिनी नीलामी की बात करें तो 2009 में केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2012 में रवींद्र जडेजा तो 2013 में ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2014 के बाद 2015 में भी युवी ने नीलामी में जलवा बिखेरा था और दिल्ली डेयरडेविल्य ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 से पहले 2017 में भी स्टोक्स ही सबसे महंगे रहे थे। उन्हें 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे रहे थे, जबकि 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2020 सीजन में पैट कमिंस और 2023 में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।
आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में कमिंस ने फिर से जलवा बिखेरा और 20.50 करोड़ रुपये में बिके। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को कुछ ही देर बाद उसी नीलामी में उनके हमवतन मिचेल स्टार्क ने तोड़ा था और उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता ने अपने नाम किया था। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को इस साल मेगा ऑक्शन में पंत और श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में साइन किया है।
degradun IPL 2025 narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news Narad Post News news uttarakhand खेल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleरुड़की में दर्दनाक हादसा, कोहरा बना काल
Next Article देहरादून Zoo में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया बाघ सफारी का शुभारंभ
Narad Post

Related Posts

UttarakhandModel : देवभूमि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर – योगी

February 7, 2026

UttarakhandRecruitment : उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

February 7, 2026

SaurabhBahuguna : मंत्री सौरभ बहुगुणा की लीडरशिप में ट्राउट फार्मिंग को शानदार सफलता 

February 5, 2026

Uttarakhand : अश्वमेध यज्ञ स्थलों में अनुष्ठान पर मंथन : सतपाल महाराज 

January 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

By Narad PostFebruary 11, 20260

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी ! :- अब एक अजब गजब खबर बता…

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026

Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया

February 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?