Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

April 17, 2026

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के ‘कसाई’ का राज
यूथ

कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के ‘कसाई’ का राज

The terrible secret of the 'butcher' of Khunti was revealed by the cleverness of the dog.
Sponsored By: Deepak Singh November 29, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के 'कसाई' का राज
कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के 'कसाई' का राज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के ‘कसाई’ का राज : झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के 40-50 टुकड़े कर उन्हें जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिए. आरोपी बॉयफ्रेंड नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मामला हत्या के करीब 15 दिन बाद 24 नवंबर को तब सामने आया, जब जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ता बॉडी के कुछ कटे हुए पार्ट के साथ दिखाई दिया. उसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपनी पार्टनर की हत्या क्यों की थी. नरेश भेंगरा पिछले कुछ साल से खूंटी जिले की रहने वाली 24 साल की लड़की के साथ तमिलनाडु में लिव-इन रिलेशनशिप में था।

कुछ समय पहले आरोपी झारखंड लौट आया और अपनी पार्टनर को कुछ भी बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली. उसके बाद वो अपनी पत्नी को झारखंड में ही छोड़कर तमिलनाडु वापस आ गया और गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा. खूंटी के एसपी अमन कुमार ने मीडिया को बताया, “यह क्रूर घटना आठ नवंबर को हुई, जब वे खूंटी पहुंचे क्योंकि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी, इसलिए वो अपनी गर्लफ्रेंड को घर नहीं ले जाना चाहता था. इसके बजाय वो उसे जरियागढ़ पुलिस थाना इलाके के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह आदमी तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था।

इंस्पेक्टर ने बताया, “उसने स्वीकार किया कि उसने महिला के शरीर के हिस्सों को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया और फिर उन्हें जंगली जानवरों के खाने के लिए जंगल में छोड़ दिया. 24 नवंबर को इलाके में एक कुत्ते को हाथ के साथ देखे जाने के बाद पुलिस ने बॉडी के कई हिस्से बरामद किए. जांच प्रभारी ने बताया कि मृतका आरोपी की शादी से अनजान थी और उसने खूंटी लौटने का दबाव बनाया. रांची पहुंचने के बाद ये दोनों 24 नवंबर को ट्रेन पर सवार हुए और आरोपी के गांव चले गए. उन्होंने बताया, “एक प्लान के तहत आरोपी पार्टनर को ऑटो रिक्शा से अपने घर के पास खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा. उसके बाद वो धारदार हथियार के साथ लौटा और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसके दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया. फिर उसने शरीर को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया और फिर अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए अपने घर चला गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालांकि मृतका ने अपनी मां को सूचित किया था कि वह ट्रेन में चढ़ गई है और अपने साथी के साथ रहेगी. बॉडी के पार्ट्स बरामद होने के बाद जंगल में एक बैग भी मिला, जिसमें हत्या की गई महिला के आधार कार्ड समेत उसका सामान था. महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की. उसकी मां को इस अपराध के पीछे उसके पार्टनर पर ही शक था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसने भी अपना अपराध कबूल कर लिया।

delhi jharkhand narad post narad post breaking news Shraddha Walker murder case कुत्ते की चतुराई से खुला खूंटी के 'कसाई' का राज कुत्ते की चालाकी से सामने आया खूंटी के 'कसाई' का खौफनाक सच कुत्ते ने किया बड़ा खुलासा कुत्ते ने खोल दिया खूंटी के 'कसाई' का राज कुत्ते ने खोला खूंटी के 'कसाई' का राज खूंटी कसाई का भयानक राज खूंटी में कुत्ते ने खोली गुनाहों की किताब खूंटी में खून के खेल का पर्दाफाश जब कुत्ते ने पकड़वाया खूंटी का खूंखार अपराधी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!
Next Article एलपीजी सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड तक: 1 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम!
Narad Post

Related Posts

UPChildAbuse : हैवान पति-पत्नी को फांसी – बेचते थे नाबालिगों के अश्लील वीडियो

February 21, 2026

Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया

February 11, 2026

GaneshGodiyaalUltimatum : गणेश गोदियाल का धामी सरकार को अल्टीमेटम

December 24, 2025

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

WomenReservation : भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून

By Narad PostApril 17, 20260

WomenReservation :  भारत में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून :-  देश में महिलाओं की…

AIUserTracking : आपकी पोस्ट से आपका पता लगा सकती है एआई

April 17, 2026

DigitalSecurityTips : WhatsApp पर भरोसा खतरे से खाली नहीं

April 17, 2026

BadrinathDham : कितनी चाबी से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट ?

April 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?