Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » झमाझम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम
Uttarakhand weather

झमाझम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम

Dense fog is covering the national capital and the entire NCR is in the grip of cold wave.
Sponsored By: Ananya Sahgal January 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बर्फबारी
बर्फबारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

झमाझम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है और पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार फिर पहाड़ों के साथ मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ाएगा। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी घाटी के निचले इलाकों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हिमाचल के शिमला सहित प्रदेश भर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई, इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उत्तराखंड में होगा हिमपात

यहां के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से प्रदेश में हल्की वर्षा व हिमपात होगा जबकि चार से सात जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा व पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होगा। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण छह और सात जनवरी को उच्च हिमालय में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान है। इसी तरह मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पश्चिमी विक्षोब के चलते ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिरेगा, जिससे ठिठुरन भी बढ़ेगी। जम्मू कश्मीर में धुंध और घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर असर पड़ा है। मुगल रोड लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा।

दूसरे विक्षोभ तीन से छह जनवरी तक सक्रिय रहेगा

जम्मू आने वाली कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार घाटी के कुछ इलाकों विशेषकर ऊपरी इलाकों में हलकी बर्फबारी होगी। फिर दूसरे विक्षोभ तीन से छह जनवरी तक सक्रिय रहेगा। इसका प्रभाव मजबूत रहेगा। घाटी के अधिकांश इलाकों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। घाटी में कई जिलों में अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदल ली

उधर हिमाचल में मौसम ने वीरवार को फिर करवट बदल ली है। शिमला सहित प्रदेशभर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई, इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। लाहुल-स्पीति जिले के ताबो -14.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। आने वाले 24 घंटों में बिलासपुर, मंडी, ऊना, कांगड़ा और सोलन में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अभी कोहरे और पाले की समस्या अभी बनी रहेगी।

देहरादून की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है। बिहार में भी उत्तर पछुआ हवा के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने के कारण ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं बांका प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे।

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news today Narad Post News uttarakhand पहाड़ीइलाके पहाड़ीमौसम बर्फबारी बर्फबारीअलर्ट बारिश बारिशअलर्ट माचार मौसमअलर्ट मौसमकीजानकारी मौसमपरिवर्तन मौसमप्रभाव मौसमविभाग मौसमविभागअधिसूचना मौसमविभागअलर्ट मौसमस मौसमसमाचार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमिट जाएंगे 7 जन्मों के पाप
Next Article आरटीओ ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया
Narad Post

Related Posts

KedarnathSnowfall : केदारनाथ में बर्फबारी के देखिये नज़ारे

April 7, 2026

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

April 6, 2026

UttarakhandNews : देहरादून के स्कूलों में हिंदी लिखना भूले स्टूडेंट्स

April 3, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम

April 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

By Narad PostApril 15, 20260

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान…

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?