Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » क्या आप जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और सुविधाएं?
NARAD POST BREAKING NEWS

क्या आप जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और सुविधाएं?

The White House given to the President and his family also has a wide garden.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

क्या आप जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और सुविधाएं : अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 400,000 डॉलर होता है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 2.9 करोड़ रुपये. लेकिन उन्हें इसके अलावा तरह तरह के भत्ते और सुविधाएं हासिल होती हैं. उन्हें कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस मिलता है और पर्सनल प्लेन, हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जाती है. साथ ही कार्यकाल के बाद वो रिटायरमेंट पेंशन का हकदार होता है. अगर देखा जाए तो अमेरिकी प्रेसीडेंट को कार्यकाल के दौरान ज्यादातर खर्च सरकार के खजाने से ही मिलता है।

राष्ट्रपति को 50,000 डॉलर (40 लाख रुपये) सालाना का खर्च भत्ता मिलता है. वो एक लाख डॉलर रुपये (80 लाख रुपये) की यात्राएं कर सकते हैं. इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं 19000 डॉलर (14 लाख रुपये) उन्हें एंटरटेनमेंट के भत्ते के तौर पर सालाना मिलते हैं।  अमेरिकी राष्ट्रपति के वेतन पर टैक्स लगता है लेकिन उन्हें जो भत्ते मिलते हैं, उस पर टैक्स नहीं लगता।

आमतौर पर अमेरिकी प्रेसीडेंट और उनके परिवार के लोग डिजाइनर्स से कपडे़ गिफ्ट में नहीं लेते लेकिन अगर उन्होंने कभी इसे ले भी लिया तो एक बार उनके इसे पहनने के बाद ये नेशनल आर्काइव में चला जाता है.वर्ष 2001 में अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी 200,000 डॉलर (1.45 करोड़ रुपये) होती थी लेकिन फिर कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया. साथ ही इसमें 50,000 एक्सपेंस अलाउंस अतिरिक्त तौर पर जोड़ दिया गया. हालांकि अगर डोनाल्ड ट्रंप की बात की जाए तो वो राष्ट्रपति बनने से पहले बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जितना धन कमाते थे, उसके मद्देनजर ये बहुत कम है. फोर्ब्स के अनुसार ट्रंप के पास 3.1 बिलियन डॉलर(2.3 खरब रुपये) की संपत्ति है।

हर अमेरिकी राष्ट्रपति को लंबा चौड़ा व्हाइट हाउस परिसर मिलता है, जो बेहद सुरक्षित होता है. इसे पहली बार 1792 को अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गाय. इसमें छह मंजिलें होती हैं और 132 कमरे. जिसमें कई तरह के और भी कक्ष के साथ टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल होते हैं. व्हाइट हाउस में एक 51 सीटों का थिएटर भी है. जहां फिल्मों के प्रदर्शन के साथ प्ले या अन्य इवेंट्स होते रहते हैं.प्रेसीडेंट और उनके परिवार को 100000 डॉलर का अलाउंस व्हाइट हाउस को अपनी तरह से डेकोरेट करने के लिए मिलता है. बराक ओबामा जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि इस खर्च को दूसरे मद में इस्तेमाल में लिया. एनबीसी के अनुसार जब ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने 1.75 मिलियन डॉलर की रकम नए फर्नीचर, दीवारों की सजावट में लगा दी।

प्रेसीडेंट और उनके परिवार को दिए जाने वाले व्हाइट हाउस में लंबा चौड़ा बागीचा भी होता है. बराक ओबामा की पत्नी मिशेल इसमें खुद गार्डेनिंग करती थीं और स्कूल के बच्चों को यहां बुलाकर उन्हें इसके महत्व के बारे में बताती थीं. अब इस गार्डेन में कई तरह के फल और सब्जियां उगाई जाती हैं, जिसका उपयोग व्हाइट हाउस में होता है. व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और उनके परिवार के साथ 100 और लोग स्थायी तौर पर रहते हैं, जिसमें नौकर, रसोइया, माली और मुख्य हाउसकीपर होते हैं।

American narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News National News news अमेरिका अमेरिकी_राष्ट्रपति आवास एयर_फ़ोर्स_वन खर्च_भत्ता द_बीस्ट परिवहन पेंशन भत्ते मनोरंजन मरीन_वन यात्रा_भत्ता राष्ट्रपति विशेषाधिकार वेतन व्हाइट_हाउस सुविधाएं सेवानिवृत्ति सैलरी स्वास्थ्य_बीमा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleगुड न्यूज़ – केवल इन 2 नंबरों से ही आएंगे बैंकिंग कॉल
Next Article इस शहर में चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त
Narad Post

Related Posts

H1BVisaCrisis : अमेरिकी H-1B वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय टेंशन में

January 28, 2026

WorldsStrongestCurrency : दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी दिनार क्यों ?

January 24, 2026

GermanGirlSaree : जर्मन लड़की की साड़ी में तस्वीरें, दीवाने हुए लोग

January 24, 2026

ShriGuruRamRaiUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम

January 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

By Narad PostFebruary 12, 20260

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल :-  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन…

CongressProtest : लोकभवन घेराव कर चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

February 12, 2026

Congress : 14 की भाजपा की बैठक – 16 को कांग्रेस का घेराव

February 12, 2026

RajpalYadav : राजपाल यादव के समर्थन में फिल्मी सितारे और नेता आगे आए

February 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?