Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » गर्मियों में फेवरेट है उत्तराखंड की ये लोकेशन
देहरादून

गर्मियों में फेवरेट है उत्तराखंड की ये लोकेशन

Are you also troubled by the scorching sun and flowing sweat.
Sponsored By: KABIR SINGHApril 24, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
गर्मियों
गर्मियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

गर्मियों में फेवरेट है उत्तराखंड की ये लोकेशन : क्या आप भी चिलचिलाती धुप और बहते पसीने से परेशान हैं ? क्या आपको अपने शहर की सड़कें तपती नज़र आ रही हैं ? क्या आप सुकून और ठंडी वादियों में कुछ दिन गुज़ारना चाहते हैं ? बेशक आपका जवाब हां ही होगा तो फिर क्या सोचना खोजी नारद आज  आपको बताएगा किकैसे आप केवल चंद हज़ार रूपये में इन पहाड़ों की वादियों में शांत पहाड़ों में कैसे यादगार छुट्टियां गुज़ार सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कम खर्चे में घूमने के लिए उत्तराखंड के किस पॉइंट पर जा सकते हैं।

बागेश्वर जिले में स्थित एक खूबसूरत नजारों से भरा हिल स्टेशन है कौसानी , जो कि अल्मोड़ा से लगभग 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं। पहाड़ी ओक, देवदार और चीड़ के पेड़ों का जंगल भी प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराता है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए यहां कौसानी में कैलाश ट्रेक, बेस कौसानी ट्रेक और बागेश्वर-सुंदरधुंडा ट्रेक आदि रास्ते बने हुए हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। कौसानी में ठहरने और खाने पीने की किसी तरह की समस्या नहीं है। जो कि पांच हजार रुपए में आसानी से पूरा हो सकता है।

देहरादून के पास सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है चकराता ,  जंगलों , ट्रेक, गुफाओं और प्राचीन मंदिरों के लिए पर्यटकों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक झरने, टाइगर वाटर फॉल, प्राकृतिक शांत स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।चकराता की सबसे ऊंची चोटी खारम्बा चोटी चारों तरफ से घने जगंलों से घिरी हुई है। चकराता से कुछ दूर कालसी एक बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है जहाँ सम्राट अशोक से जुड़े शिलालेख देखने को मिलते हैं। जो कि चकराता से लगभग 43.7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। चकराता में भी 5 हजार रुपए में आसानी से घूम सकते हैं।

लैंसडाउन बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन से केदारनाथ पर्वत और चौकंभा का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जिसके चारों ओर बर्फ की चादर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां की वादियां देखकर हर कोई खींचा चला आता है। यहां घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है। लैंसडाउन से कोटद्वार की दूरी करीब 50 किमी की हैं। यहां से ट्रेन और बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। यहां 5 से 7 हजार रुपए में आसानी से घूमा जा सकता है।

रानीखेत अल्मोड़ा जिले से 56 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 109 पर स्थित एक हिल स्टेशन है। रानीखेत में पर्यटन के लिए गोल्फ कोर्स, सैंट ब्रिजेट चर्च, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, आशियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, रानी झील, बिनसर महादेव, भालूधाम, मजखाली, ताड़ीखेत, चौबटिया आदि स्थल देखने और घूमने को मिल जाते हैं। ये सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहते हैं। यहां गर्मियों के अलावा सालभर कभी भी जा सकते हैं। 5 हजार रुपए में यहां आसानी से छुट्टी बिता सकते हैं।

मसूरी पहाड़ों की रानी उत्तराखंड ही नहीं देश की बेस्ट पॉपुलर प्लेस है। मसूरी की सबसे खास बात ये है कि आसानी से पहुंचा जा सकता है। देहरादून से मात्र 40 किमी के दायरे में ही पहाड़ों की खूबसूरती देखी जा सकती है। मसूरी में माल रोड पर ही घूम कर सबसे सुखद एहसास होता है। इसके अलावा घूमने फिरने के लिए जगह- मसूरी लेक, माल रोड, केम्पटी फॉल्स, लण्ढोर कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स, झरीपानी फॉल्स, देवलसारी कैमल्स बैक रोड, गन हिल, ज्वाला देवी मंदिर, बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी ,चार दुकान ,एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट, चर्च मॉस्सी, फॉल्स व्हाइट वाटर राफ्टिंग आदि कई जगह है।

#india BeatTheHeat BudgetTripsIndia CoolPlacesIndia Dehradun HiddenHimalayas HillStationVibes HimalayanEscape HimalayanHeaven IndianMountains MountainsCalling narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News NatureEscape NatureLovers news SummerInUttarakhand Travel2025 TravelGoals TravelReels uttarakhand UttarakhandDiaries UttarakhandLove UttarakhandTravel VacationVibes WanderlustIndia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleक्या आप जानते हैं लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास ?
Next Article देहरादून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री के निर्देश – अधिकारियों की विशेष तैनाती

March 12, 2026

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

By Narad PostMarch 13, 20260

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया :-  चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी,…

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?