Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
राजनीति

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

No claim of winning all 70 seats, but confident of opening an account in the election.
Narad PostBy Narad PostNovember 21, 2026Updated:November 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AAPUttarakhand
AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP :- अरविंद केजरीवाल जल्द आएंगे देहरादून,  उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। गुरुवार को दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश इकाई के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लगी। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी।

बैठक के बाद उमा सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से तैयारी शुरू करने और सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन को चुनावी मैदान में सक्रिय होने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जल्द उत्तराखंड का दौरा करेंगे केजरीवाल

उमा सिसोदिया के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही देहरादून आने का भरोसा दिया है। वह उन विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे, जहां पार्टी अपनी मजबूत स्थिति मानती है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी उत्तराखंड का दौरा करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए तैयार किए गए रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई।उमा सिसोदिया ने बताया कि बैठक में प्रदेश इकाई की ओर से अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों और चुनावी तैयारियों की जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएंगे।

सभी 70 सीटें जीतने का दावा नहीं, लेकिन चुनाव में खाता खोलने का भरोसा

चुनाव में पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, इस सवाल पर उमा सिसोदिया ने कहा कि AAP अभी सभी 70 सीटें जीतने का दावा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी जैसी पुरानी पार्टियों से मुकाबला है। आम आदमी पार्टी जनता का भरोसा जीतने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस चुनाव में उत्तराखंड में अपना खाता जरूर खोलेगी।गौरतलब है कि पिछले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। ऐसे में इस बार सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#ArvindKejriwal #DehradunNews AamAadmiParty AAPElectionPlan AAPUttarakhand AssemblyElection BreakingNews Dehradun naradpost naradpostbreakingnews news uttarakhand UttarakhandElection UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक
Next Article UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!
Narad Post

Related Posts

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026

AnthropicAI: 166 साल बाद AI ने गणित की पहेली सुलझाई 

November 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

By Narad PostNovember 21, 20260

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल :- प्रदेश…

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?